फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘फेरों की रस्म’ से ठीक पहले तोड़ दी शादी, वजह जानकर चौंक जायेंगे

Sat, 26 Nov 2016 03:35 PM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 26 Nov 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
final ceremony before marriage broke because knowing would be shocked
अंतिम रस्म से पहले टूट गयी शादी
औरैया के उधौपुर गांव में बुधवार सुबह शादी टूटने का चौंका देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह के दौरान हरियाणा से आये बाराती ‘फेरों की रस्म’ से पहले भड़क गये और शादी तोड़कर वापस चले गए। पंचायत में हुए अंतिम फैसले के बाद वर-वधु पक्ष के लोगों ने समझौता कर लिया। 

 

हरियाणा के झज्जर से आई थी बारात

final ceremony before marriage broke because knowing would be shocked
लड़कीवालों के घर के बाहर खड़े जनाती-बाराती - फोटो : अमर उजाला

गांव उधौपुर पोस्ट बूढ़ादाना औरैया निवासी चंद्रभान सिंह दोहरे बेटी की नगीना की शादी मंगलवार को हरियाणा के झज्जर जिला निवासी देवेंद्र सिंह जाट के बेटे जीत सिंह से होनी थी। हरियाणा से आये 50 से ज्यादा बाराती शादी के जश्न में मस्त थे। जयमाल के बाद फेरों की रस्म शुरू हुई। रस्म शुरू होने से ठीक पहले वर पक्ष ने शादी तोड़ दी।

वजह गलतफहमी सामने आई

final ceremony before marriage broke because knowing would be shocked
नगीना-देवेंद्र की शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला

शादी तोड़ने की वजह अलग-अलग जाति का होना बताई गई। दूल्हे के पिता देवेंद्र ने कहा कि हम हरियाणा के जाट हैं लेकिन लड़की वाले छोटी कास्ट के हैं। यह बात पहले खुलकर सामने नहीं आई। बारात जब गांव आई तो उन्हें लड़की वालों की जाति के बारे में पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव की स्थिति में खड़े रहे जनाती-बाराती

final ceremony before marriage broke because knowing would be shocked
बारातियों और जनातियों ने इस घोषणा पत्र में किये सामूहिक हस्ताक्षर - फोटो : अमर उजाला

शादी टूटने से जनाती-बाराती दोनों करीब एक घंटे तक तनाव की स्थिति में खड़े रहे। गांव में पंचायत लगी। पंचायत में हुए अंतिम फैसले के बाद लड़का-लड़की पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया और शादी में हुए लेने-देन की वापसी भी कर ली। पुलिस को बिना बताये आपसी सूझबूझ से मामला शांत कर लिया गया। लड़की के पिता चंद्रभान ने कहा कि लड़के वालों की जाति के बारे में उन्हें भी पहले से नहीं पता था। हरियाणा में रह रहे रिश्तेदारों ने नगीना और जीत का संबंध तय कराया था। उधर कई ग्रामीणों का तो यहां तक कहना है कि लड़की नगीना भी इस शादी से खुश नहीं थी इसका कारण जीत सिंह की अधिक उम्र था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed