{"_id":"619b628e92f8ed20eb38ac72","slug":"father-said-that-the-negligence-of-the-police-took-the-life-of-the-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: पिता बोले पुलिस की लापरवाही ने ली बेटी की जान, आंचल के फोन पर पुलिस आई और बिना जांच लौट गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: पिता बोले पुलिस की लापरवाही ने ली बेटी की जान, आंचल के फोन पर पुलिस आई और बिना जांच लौट गई थी
Mon, 22 Nov 2021 04:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 22 Nov 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
आंचल खरबंदा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आंचल खरबंदा की मौत के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। घटना के आठ दिन पहले हुए विवाद के दौरान आंचल ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे लेकिन खानापूरी कर लौट गए थे। परिजनों का कहना है कि अगर उस वक्त पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की होती तो शायद आज आंचल जिंदा होती। पुलिस अफसर इस मसले पर जवाब नहीं दे पा रहे हैं। आंचल के पिता पवन ग्रोवर का कहना है कि 12 नवंबर की शाम को आंचल का सूर्यांश से विवाद हुआ था। इसी दौरान सूर्यांश घर में रखी तिजोरी से 50 लाख के गहने लेकर गया था। जिसके फुटेज भी हैं। आंचल ने गार्ड के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी थी। उसका फोन नहीं लग रहा था।
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे 112 के पुलिसकर्मी छानबीन कर ही रहे थे कि सूर्यांश की तरफ से एक अधिवक्ता वहां पहुंचे। उन्होंने कुछ देर पुलिस कर्मियों से बातचीत की। जिसके बाद पुलिसकर्मी चले गए थे। एसीपी नजीराबाद संतोष कुमार सिंह का कहना है कि थाने पर ऐसे किसी भी मामले की जानकारी नहीं है। पता किया जा रहा है। अगर किसी तरह की लापरवाही होगी तो रिपोर्ट अफसरों को भेजी जाएगी।
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
ननद और नंदोई हिरासत में लिए गए
आंचल की ननद अंकिता व उसके पति पुनीत को हिरासत में लिया गया है। अर्मापुर थाने में दोनों से पूछताछ जारी है। पुनीत शहर के बड़े कारोबारी तेजूमल के बेटे हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि केस में जो आरोपी हैं उन सभी से पूछताछ होगी। सभी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जिन-जिन के खिलाफ सुबूत मिलेंगे उनको जेल भेजा जाएगा। इसलिए पहले नामजद आरोपियों की पुलिस भूमिका तलाश रही है।

पुलिस के झूठे आश्वासन में पड़ कर गंवा दी बेटी
पिता बोले वह राज्य महिला आयोग में बेटी की मदद के लिए गुहार लगाने के विषय में सोच रहे थे, लेकिन पुलिस हर बार कार्रवाई का झूठा आश्वासन दे देती थी। उन्हें इसका मलाल है।
पिता बोले वह राज्य महिला आयोग में बेटी की मदद के लिए गुहार लगाने के विषय में सोच रहे थे, लेकिन पुलिस हर बार कार्रवाई का झूठा आश्वासन दे देती थी। उन्हें इसका मलाल है।
विज्ञापन
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
सातों कुत्ते लखनऊ भेजे गए
सूर्यांश के घर में बंद उसके 7 कुत्तों को अब देखरेख के लिए लखनऊ स्थित सूर्यांश के रिश्तेदार के घर भेज दिया गया है। सोमवार सुबह एक वाहन में कुत्तों को लाद कर लखनऊ के लिए रवाना किया गया।
सूर्यांश के घर में बंद उसके 7 कुत्तों को अब देखरेख के लिए लखनऊ स्थित सूर्यांश के रिश्तेदार के घर भेज दिया गया है। सोमवार सुबह एक वाहन में कुत्तों को लाद कर लखनऊ के लिए रवाना किया गया।