फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दारू पार्टी बनी पिता-पुत्र की मौत की वजह, पड़ोसी की दुकान पर हुई थी दावत की तैयारी

Wed, 13 Mar 2019 09:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 13 Mar 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
father and son died after drink poisoned liquor
डेमो
कानपुर के घाटमपुर कस्बे के खदरी गांव में जहरीली शराब के सेवन से मरा युवक उमेश (20) सूरत (गुजरात) में नौकरी करता था। 14 फरवरी को उसकी बहन की शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए वह अपने भाई वीनस के साथ 9 फरवरी को गांव आया था। उसे 11 मार्च को वापस जाना था। सूरत जाने से पूर्व दोस्तों के अनुरोध पर 10 मार्च को उमेश ने गांव के रामशंकर पासी की दुकान पर दारू-मुर्गा की पार्टी रखी थी।
father and son died after drink poisoned liquor
डेमो
जिसमें उसका पिता रामबाबू भी शामिल रहा था। गांववालों के मुताबिक, दारू पार्टी ही पिता-पुत्र की मौत की वजह बनी। पार्टी में प्रयोग की गई जहरीली शराब गांव के ही विमल कुशवाहा की दुकान से खरीदी गई थी। मंगलवार को जैसे ही उमेश और उसके पिता रामबाबू की मौत की सूचना खदरी गांव पहुंची तो लोग हंगामा करने लगे।

 
father and son died after drink poisoned liquor
डेमो
भीड़ ने गांव के प्राथमिक विद्यालय के गेट के आगे बनी  विमल कुशवाहा की परचून की दुकान पर पथराव और तोड़फोड़ की। पथराव और बवाल की सूचना पर एसपी यातायात सुशील कुमार, आईपीएस आशीष लांघे और सीओ शैलेंद्र सिंह गांव पहुंचे। आसपास के कई थानों का पुलिस बल और पीएसी को बुलवा लिया गया। अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
father and son died after drink poisoned liquor
डेमो
खदरी गांव में जहरीली शराब बेचने के मुख्य आरोपी विमल कुशवाहा की दुकान और उसके दो मंजिला मकान की तलाशी के दौरान पुलिस एक भी शीशी शराब बरामद नहीं कर पाई है। लेकिन, तलाशी के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य जरूर सामने आए हैं। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के मकान का ताला खुलवाया।

 
विज्ञापन
father and son died after drink poisoned liquor
डेमो
जहां एक कमरे में प्लास्टिक की कुछ बोरियां और ईंधन जमा था। उसे हटने पर बाक्सनुमा सीमेंटेड तहखाना मिला। तहखाने की तलाशी के दौरान कोई बरामदगी नहीं हुई। इधर, विमल के मकान के बगल में स्थित खंडहर में बड़ी मात्रा में शराब की जली हुई बोतलें बरामद हुईं। अनुमान है कि आरोपियों ने रातों-रात सुनसान खंडहर में माल को आग के हवाले करके नष्ट कर दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed