फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fatehpur Blind Murder: पहले युवक हुआ अगवा! फिर सड़क पर मिला रक्तरंजित शव, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार..

Fri, 10 Feb 2023 04:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Feb 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur Blind Murder, A young man was kidnapped and killed, bloody body was found on the road
Fatehpur Blind Murder - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर जिले में अपहरण के बाद युवक की हत्या के मामले में पुलिस बरात में आए वाहनों की जांच में जुटी है। पुलिस क्षेत्र में आने वाली हर बरात का डाटा गेस्ट हाउसों से जुटा रही है। गेस्ट हाउस के सीसी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी अंदाजा लगा रही है कि नशेबाजी में बरात में विवाद हो सकता है।



खुन्नस में युवक की पीटकर हत्या कर दी। उधर, पुलिस ने शव की पहचान के लिए पड़ोसी जिलों में उन्नाव, कानपुर, हमीरपुर, रायबरेली पुलिस से संपर्क कर फोटो भेजी गई है। घटनास्थल की सीमा से जुड़े थानों पर हाल में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।

इसी जगह पांच साल पहले भी हुई थी हत्या
औंग थाना क्षेत्र के थानपुर गांव में पांच साल पहले भी किसान की हत्या की गई थी, जहां अज्ञात युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। इसी जगह पर गांव के मोतीलाल निषाद की हत्या की गई थी। करीब एक साल पहले पांडु नदी में एक युवती का हत्या कर फेंका शव बरामद हुआ था। पुलिस युवती हत्याकांड का भी खुलासा नहीं कर पाई है।

Fatehpur Blind Murder, A young man was kidnapped and killed, bloody body was found on the road
Fatehpur Blind Murder - फोटो : अमर उजाला

आईजी बोले- अंधी हत्याओं पर काम किया जाएगा
आईजी चंद्रप्रकाश द्वितीय ने घटनास्थल के आसपास की लोकेशन का जायजा लिया। वैनों के संचालन के बारे में पूछताछ की। क्षेत्र में गुरुवार को कौन सी वैन संचालित नहीं हुई, इसका पता लगाने के आदेश दिए। आईजी ने कहा कि पहले के ऐसे मामलों पर काम किया जा रहा है। पुलिस खुलासों पर हर संभव प्रयास करेगी।  

Fatehpur Blind Murder, A young man was kidnapped and killed, bloody body was found on the road
Fatehpur Blind Murder - फोटो : अमर उजाला

पिछले दो साल में 10 से अधिक अंधी हत्याएं 

  • 3 फरवरी खागा कोतवाली क्षेत्र में हत्या के बाद युवक की बोरे में फूंके शव का नहीं लगा सुराग।
  • खखरेरू थाने के ख्वाजीपुर थोन गांव में युवती का अधजला शव मिला।
  • कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर रोड पर युवक का अधजला शव मिला।
  • खागा कोतवाली क्षेत्र के बरक्कतपुर में जींस टीशर्ट वाली युवती की सिर कटी लाश।
  • खागा कोतवाली के दयालपुर के पास महिला का मिट्टी में दफन शव मिला। 
  • खागा पश्चिमी भट्ठे के सामने संग्रामपुर मोड़ एक साल शादीशुदा महिला का हत्या कर फेंका शव मिला।
  • गाजीपुर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर फेंका शव मिला।
  • ललौली थाना क्षेत्र के युवती का हत्या कर फेंका शव मिला।
  • मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं मोड़ पर युवक की हत्या कर फेंका शव मिला।
  • हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा पुलिया से युवक का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fatehpur Blind Murder, A young man was kidnapped and killed, bloody body was found on the road
Fatehpur Blind Murder - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि औंग थाना क्षेत्र में कानपुर प्रयागराज हाईवे से करीब डेढ़ किमी दूर लिंक मार्ग पर वैन सवारों ने युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस को शक है कि उसे सीमावर्ती किसी जिले से अगवा किया गया था। पुलिस आशनाई में हत्या का अंदाजा लगा रही है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
Fatehpur Blind Murder, A young man was kidnapped and killed, bloody body was found on the road
Fatehpur Blind Murder - फोटो : अमर उजाला

मृतक की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच है। चेहरे पर चाकू का घाव है। कान के पास से चाकू सिर के अंदर घोंपा है। सिर और अन्य जगहों पर चोटें हैं। पुलिस को खेत से एक डेढ़ फीट का पेचकस, पानी की बोतल, नमकीन का बंद पैकेट मिला है। कुछ दूरी पर अंगोछा, चप्पल, फटा स्वेटर बरामद हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed