फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fatehpur Blast: छत तक उछले शरीर के हिस्से, एक पैर नहीं मिला…500 मीटर के दायरे में हिल गए मकान, देखें तस्वीरें

Tue, 30 Sep 2025 09:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 Sep 2025 09:02 AM IST
सार

Fatehpur News: अवैध पटाखा निर्माण से हुए तेज धमाके से गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों से निकलकर खुले आसमान के नीचे आ खड़े हुए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि विस्फोट सिलिंडर से हुआ या पटाखा निर्माण के दौरान।

विज्ञापन
Fatehpur Blast Body parts flew up to the roof one leg was not found houses shook within a radius of 500 meters
नूरमोहम्मद और तायबा की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में पुश्तैनी पटाखा निर्माण का काम नूर मोहम्मद और उसके परिवार के लिए मौत का कारण बन गया। विस्फोट इतना भयावह था कि नूर के शरीर के टुकड़े आसपास के मकानों की छतों तक जा पहुंचे। उसका एक पैर शाम तक नहीं मिल सका है। घटनास्थल पर देर शाम तक तलाश चली, लेकिन अंधेरा होने पर ग्रामीण और पुलिस कर्मी लौट गए। मलबे में दबी उसकी बेटी की हालत भी इतनी भयावह थी कि चेहरा पहचानना संभव नहीं था। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि करीब 500 मीटर के दायरे में स्थित मकानों की खिड़कियां और दरवाजे हिल गए थे। सुबह हुए विस्फोट की दहशत शाम तक मोहल्ले में बनी रही। लोगों के चेहरे खामोश थे और डर साफ दिख रहा था।

Fatehpur Blast Body parts flew up to the roof one leg was not found houses shook within a radius of 500 meters
हादसे के बाद जमींदोज हुआ घर - फोटो : amar ujala

पटाखा निर्माण की अलग कोठरी पर पुलिस का छापा, दो ठिकानों पर ताले मिले थे
नूर मोहम्मद ने गांव से लगभग 500 मीटर दूर अवैध तरीके से पटाखा बनाने के लिए एक अलग कोठरी बनाई थी। लाइसेंस नवीनीकरण न होने के बावजूद वह परिवार के साथ चोरी-छिपे पटाखा निर्माण कर रहा था। जांच में यह भी पता चला कि घर में अग्निशमन यंत्र जैसे सुरक्षा उपाय मौजूद नहीं थे। पटाखे बनाने के बाद नूर मोहम्मद अपना स्टॉक रेवाड़ी खुर्द गांव और हाईवे किनारे रखता था। पुलिस ने दोनों जगहों पर छापा मारा, लेकिन वहां ताले लगे हुए मिले। इस गांव में पटाखा बनाने के दो लाइसेंस थे, एक चुन्नू पत्नी नूर हसन के नाम और दूसरा हसीना पत्नी नूर मोहम्मद के नाम, जिसका नवीनीकरण नहीं हो पाया था।

Fatehpur Blast Body parts flew up to the roof one leg was not found houses shook within a radius of 500 meters
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी व सीओ व अन्य - फोटो : amar ujala

धमाके से दहशत में आए ग्रामीण, बारूद की गंध से खुला राज
अवैध पटाखा निर्माण से हुए तेज धमाके से गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों से निकलकर खुले आसमान के नीचे आ खड़े हुए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि विस्फोट सिलिंडर से हुआ या पटाखा निर्माण के दौरान। शुरुआत में पुलिस और अवैध पटाखे बनाने वालों के परिजन ने रसोई गैस सिलिंडर फटने की अफवाह फैला दी, लेकिन जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो बारूद की तेज गंध से स्थिति स्पष्ट हो गई। गनीमत रही कि हादसा दिन में हुआ, अगर रात में होता तो नुकसान और ज्यादा हो सकता था। घटना के वक्त नूर मोहम्मद की पत्नी और छोटी बेटी घर के बाहर खड़ीं थीं, जिससे वे बाल-बाल बच गईं। पड़ोसियों ने बताया कि पटाखा बनाने का सामान छत पर रखा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fatehpur Blast Body parts flew up to the roof one leg was not found houses shook within a radius of 500 meters
घर में हसीना के पास मौजूद पड़ोसियों की भीड़ - फोटो : amar ujala

धमाके के बाद छा गई धुंध, दोबारा विस्फोट होने की रही चिंता
रेवाड़ी खुर्द निवासी रामराज ने बताया कि क्षेत्र में सभी लोग घरेलू काम में व्यस्त थे। तेज धमाके की आवाज सुनते ही लोग घबरा गए। तेज धमाका कहां और कैसे हुआ ये जानने के लिए घर के बाहर दौड़ पड़े। पहले तो लोग रसोई गैस सिलिंडर फटने की बात कर रहे थे। बाद में जानकारी हुई कि बारूद से विस्फोट हुआ है। विस्फोट के बाद आसमान में कुछ देर के लिए धुंध छा गई थी। वहीं, प्रमेश साहू ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा। एंबुलेंस को फोन किया और पड़ोसियों की मदद से शवों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद धमाके वाली जगह पर लोग नहीं जा रहे थे। ऐसा लग रहा था कहीं फिर से विस्फोट न हो जाए। धमाके की गूंज करीब 800 मीटर तक रही है।

विज्ञापन
Fatehpur Blast Body parts flew up to the roof one leg was not found houses shook within a radius of 500 meters
कोठरी सील करने की कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : amar ujala

हादसे के बाद पुलिस को आया होश, कोठरी की सील
पटाखा विस्फोट के बाद रेवाड़ी खुर्द में पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई के चलते जिले भर की पुलिस सतर्क हो गई है। खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव के जंगल में एक कोठरी को सीओ बृजमोहन राय की मौजूदगी में सील किया गया। यहां पहले अवैध रूप से पटाखा निर्माण होता था। कुछ दिन पहले इसी स्थान से पुलिस ने पौली निवासी जुल्फिकार अली उर्फ भुट्टू को गिरफ्तार किया था। उसका लाइसेंस एक साल पहले ही समाप्त हो चुका था, फिर भी वह निर्माण कर रहा था। आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। इधर, गाजीपुर थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने आतिशबाजी दुकानों और गोदामों की जांच कराई। महफूज हसन का लाइसेंस पांच साल से नवीनीकृत नहीं होने पर उसकी निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed