{"_id":"5de920928ebc3e549a7760a6","slug":"family-of-unnao-misdeed-victim-wandered-in-district-hospital-for-one-hour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक घंटे अस्पताल में भटका उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का परिवार, बेटी के जलने की खबर सुन बदहवास हुए पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे अस्पताल में भटका उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का परिवार, बेटी के जलने की खबर सुन बदहवास हुए पिता
Fri, 06 Dec 2019 02:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को अस्पताल ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में बेटी को जिंदा जलाए जाने की सूचना पर पीड़िता के पिता सुमेरपुर पीएचसी पहुंचे। काफी देर भटकने के बाद उन्हें पीड़िता के उन्नाव जिला अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी दी गई। इसके बाद वह टेंपो से उन्नाव पहुंचे, तो जिला अस्पताल में भी बेटी नहीं मिली। उधर, शुक्लागंज उन्नाव निवसाी चाचा, पत्नी के साथ जिला अस्पताल पहुंचे।
धरने पर बैठा पीड़िता का परिवार।
- फोटो : amar ujala
अस्पताल में लोगों से पीड़िता की जानकारी लेते रहे। करीब एक घंटे बाद उसे लखनऊ रेफर किए जाने की जानकारी दी गई। इस पर दोनों भाई (पीड़िता के पिता व चाचा) के दूसरे से लिपट कर रोने लगे। लखनऊ जाने के लिए दोनों आपस में काफी देर तक परेशान रहे, लेकिन उनकी मदद को कोई पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। रोते हुए पिता बोला कि वो घर आता था। उस पर भरोसा किया। एक दिन वो मेरी बेटी को भगा कर ले गया। इतना कह वो फूट-फूट कर रोने लगे।
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को लखनऊ से दिल्ली ले जाया गया
- फोटो : अमर उजाला
गुस्से में पीड़िता के चाचा ने वहां मौजूद लोगों से डीएम और एसपी का मोबाइल नंबर मांगना शुरू किया। कुछ देर बाद भगवंतनगर चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव दुष्कर्म पीड़िता की मां और बहन को अपनी कार से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पीड़िता के पिता और चाचा को भी कार में बैठाया और सभी को लखनऊ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी जगह पर झुलसी हालत में मिली थी दुष्कर्म पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
हैवानियत के सात घंटे बाद पकड़े गए सभी आरोपी
पेट्रोल डालकर जलाई गई दुष्कर्म पीड़िता ने इलाज के दौरान एसडीएम को जिन पांच आरोपियों के नाम लिए। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एसपी विक्रांत वीर ने चार अलग-अलग टीमें गठित की। इसमें बिहार, बीघापुर, अचलगंज, बारासगवर थाना प्रमुख को उनकी टीम के साथ दबिश देने के निर्देश दिए। स्वॉट प्रभारी विकास पांडेय को भी आरोपियों की सुरागकशी में लगाया गया। पुलिस ने आरोपी हरिशंकर, शुभम, उमेश व रामकिशोर को उनके घर से दबोच लिया। मुख्य आरोपी शिवम को गांव के बाहर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को घटना के बाद सात घंटे में पुलिस ने पकड़ा है।

मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता व आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
बुधवार की सुबह से गुरुवार तड़के घटना के समय तक आरोपियों और जलाई गई दुष्कर्म पीड़िता की किस-किस से बात हुई। इसका भी पता लगाना पुलिस ने शुरू कर दिया है। पुलिस की सर्विलांस टीम आरोपियों और पीड़िता के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। साथ ही सभी के मोबाइल की लोकशन भी देखी जा रही है। घटना की जांच में सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।