{"_id":"5ede54288ebc3e90b0147541","slug":"fake-teacher-news-of-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: अनामिका काे नौकरी दिलवाने वाला मास्टरमाइंड शिक्षक भी निकला फर्जी, किसी को नहीं पता 'कौन है वो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अनामिका काे नौकरी दिलवाने वाला मास्टरमाइंड शिक्षक भी निकला फर्जी, किसी को नहीं पता 'कौन है वो'
Mon, 08 Jun 2020 10:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
अनामिका शुक्ला मामला
- फोटो : अमर उजाला
अनामिका शुक्ला के नाम से कासगंज में नौकरी कर रही शिक्षिका सुप्रिया के परिजनों की तरफ से बताया गया मास्टरमाइंड शिक्षक का नाम भी फर्जी ही है। शिक्षा विभाग के मुताबिक खंड शिक्षा कार्यालय कायमगंज क्षेत्र में नीतू उर्फ राज नाम से मैनपुरी के किसी शिक्षक की तैनाती नहीं है।
अनामिका शुक्ला मामला
- फोटो : amar ujala
क्षेत्र के गांव रजपालपुर निवासी महिपाल सिंह की पुत्री सुप्रिया कासगंज में अनामिका शुक्ला के नाम से कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नौकरी करते शनिवार को पकड़ी गई थी। अब इसकी नौकरी लगवाने वाले मास्टरमाइंड शिक्षक का नाम व पता सही न मिलने से हड़कंप मचा है। रविवार को कासगंज पुलिस रजपालपुर स्थित सुप्रिया के घर पहुंची थी। वहां परिवार की महिलाएं मिलीं थीं।
अनामिका शुक्ला मामला
- फोटो : amar ujala
उधर, कासगंज में सुप्रिया ने पुलिस को बताया था वह अपने ताऊ के माध्यम से मास्टरमाइंड शिक्षक राज से मिली थी। गांव में पता लगा कि उसके ताऊ की पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया था कि कंपिल के प्राथमिक विद्यालय में तैनात मैनपुरी के शिक्षक नीतू उर्फ राज ने डेढ़ लाख रुपये लेकर उसकी नौकरी लगवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनामिका शुक्ला मामला
- फोटो : amar ujala
इस बारे में कायमगंज के खंड शिक्षा अधिकारी एसएस मौर्या ने बताया कि मैनपुरी के कुछ शिक्षक तो यहां तैनात हैं, लेकिन नीतू उर्फ राज नाम का कोई नहीं है। इससे जाहिर है या तो सुप्रिया के परिजन उसका नाम छिपा रहे हैं या फिर मास्टरमाइंड शिक्षक ने ही अपना नाम, पता सुप्रिया व परिजनों को गलत बताया।
विज्ञापन
अनामिका शुक्ला मामला
- फोटो : amar ujala
कासगंज पुलिस को मास्टरमाइंड शिक्षक की तलाश है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि कायमगंज खंड शिक्षाधिकारी से अपने यहां इस नाम के शिक्षक के बारे में जानकारी करने को कहा है। यदि वहां इस नाम का शिक्षक तैनात नहीं है तो अन्य खंड शिक्षाधिकारियों से जानकारी करने को कहा जाएगा।