फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव से ठीक पहले पठानकोट के बाद अब पुलवामा अटैक, पीएम मोदी ने देश को खतरे में डाला- पूर्व मंत्री

Thu, 21 Feb 2019 09:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 21 Feb 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
ex minister statement Pulwama attack just before election
डेमो
चुनाव से ठीक पहले देश में आतंकी घटनाओं का एक शेड्यूल सा बनता जा रहा है। उड़ी, पठानकोट के बाद अब पुलवामा की आतंकी घटना लोकसभा चुनाव के ठीक पहले होती है। ऐसा क्यों होता है कांग्रेस तो संशय में है ही इस बाबत देश को भी गंभीरता से सोचने की जरूरत है। ये बात गुरुवार को हरदोई के आंबेडकर पार्क में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में अमेठी से आए पूर्व मंत्री व राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह ने कही। 


 
ex minister statement Pulwama attack just before election
डेमो
लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने आए पूर्व मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने जो वायदे जनता से किए वह तो पूरे नहीं किए लेकिन जो दिया वह बहुत घातक रहा। उन्होंने बिना कोई आरोप लगाए पुलवामा की आतंकी घटना पर भी प्रश्न चिह्न लगाया। कहा कि कांग्रेस भी इस पर गंभीरता से सोच रही है कि आखिर चुनाव जब भी होते हैं उससे ठीक पहले ही उड़ी, पठानकोट और अब पुलवामा जैसी घटनाएं क्यों होती हैं।

 
ex minister statement Pulwama attack just before election
डेमो
यह प्रश्न पूरे देश के सामने हैं इसपर देश को भी गंभीरता से मनन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में सबसे पहले स्ट्राइक इंद्रिरा गांधी के समय में हुई थी जब एक लाख पाक सैनिकों को सरेंडर करवाया गया था लेकिन उसका उस समय भी गुणगान व बखान मीडिया में नहीं किया गया लेकिन अब भाजपा सरकार में ठीक चुनाव के पूर्व स्ट्राइक होती है उसका खूब प्रचार प्रसार होता है और उस पर वोट मांगे जाते हैं लेकिन अब जनता सब जान चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ex minister statement Pulwama attack just before election
डेमो
उन्होंने कहा कि वह स्वयं एक फौजी रहे हैं। यह सभी सीक्रेट मिशन होते हैं, उनका बखान टीवी अखबारों में नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जनरल नालेज बहुत कमजोर है। वह अधिकांश सभाओं में यही कहते हैं कि कांग्रेस ने 50 से 60 सालों में किया क्या है। जब वह अब तक नेहरू गांधी परिवार के देश के प्रति किए गए समर्पण को नहीं जान पाए तो फिर उन्हें कोई समझा भी नहीं पाएगा। 

 
विज्ञापन
ex minister statement Pulwama attack just before election
डेमो
सांसद ने कहा कि नेहरू गांधी परिवार से भले ही भाजपा को एलर्जी हो पर देशभर को इस परिवार से आस्था है और एक बार फिर उसी परिवार मेें आस्था जताकर कांग्रेस को वापस लाने वाला है। सम्मेलन को कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, लोकसभा चुनावी प्रभारी दिनेश पटेल ने भी संबोधित किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed