{"_id":"5af426ec4f1c1bed778b79d1","slug":"ex-cm-akhilesh-yadav-statement-about-bjp-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की भाजपा सरकार पर अखिलेश ने दिया अब तक का सबसे बड़ा बयान कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की भाजपा सरकार पर अखिलेश ने दिया अब तक का सबसे बड़ा बयान कहा...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 10 May 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा बयान दिया है। वैसे भी अखिलेश यादव का हर बयान सुर्खियां बटाेर लेता है पर इस बार उन्हाेंने प्रदेश की जनता काे भी अपने ट्वीट में घसीटा है।
अखिलेश यादव
इलाहाबाद में एक वकील की सरेआम हत्या प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था का सबूत है। इस सरकार ने प्रदेश को रक्तरंजित कर दिया है। प्रदेश की जनता भय के माहौल में घुटन महसूस कर रही है और इस सरकार से मुक्ति के लिए छटपटा रही है। सरकार अपराधियों के हाथ का खिलौना बन गयी है।
इलाहाबाद में एक वक़ील की सरेआम हत्या, प्रदेश में ध्वस्त क़ानून व्यवस्था का सबूत है. इस सरकार ने प्रदेश को रक़्तरंजित कर दिया है. प्रदेश की जनता भय के माहौल में घुटन महसूस कर रही है और इस सरकार से मुक्ति के लिए छटपटा रही है. सरकार अपराधियों के हाथ का खिलौना बन गयी है.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 10, 2018
अखिलेश यादव
अखिलेश ने अपने ट्वीट में कहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हाे चुकी है। इससे पहले भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार में महाराणा प्रताप की जयंती पर छुट्टी होती थी लेकिन भाजपा ने इसे रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव
हमारी सरकार फिर बनेगी तो फिर हम छुट्टी घोषित करेंगे। बोले कि भाजपा के लोग हमें जितना रोकेंगे, हम महापुरुषों का उतना सम्मान करेंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम तो जोड़ने वालों में से हैं, लेकिन भाजपा हमें तोड़ने के नजरिए से देखती है। हम हिंदू हैं लेकिन भाजपा हमें हिंदू नहीं मानती।