फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण के मतदान के बाद 14 घंटे के लिए गायब हो गई थी ईवीएम, अब पुनर्मतदान कल

Sun, 05 May 2019 09:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 May 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
evm missing news in 4th phase of lok sabha election 2019
ईवीएम (फाइल फोटो) - फोटो : ani
लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के दौरान  29 अप्रैल को मतदान के दौरान विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम फदना से ईवीएम स्ट्रांग रूम तक पहुंचने के बजाय रास्ते से ही गायब हो गई। जिसे अगले दिन सुरक्षित बरामद कर लिया गया था। अब फदना गांव में पुनर्मतदान की संभावना बढ़ गई है।


 
evm missing news in 4th phase of lok sabha election 2019
मतदान के समय ली सेल्फी तो दर्ज हो गई रिपोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने इस बावत अधिकारियों के साथ बैठककर मतदान की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। 29 अप्रैल को मतदान के बाद ग्राम फदना में बनाई गई पोलिंग बूथ (संख्या 127) की पोलिंग पार्टी बूथ से चंद कदम दूर पर प्रतीक्षालय में जाकर बैठ गई और चुनाव की बस आने का इंतजार करने लगी।

 
evm missing news in 4th phase of lok sabha election 2019
ईवीएम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
थोड़ी देर बाद बस आने पर चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारी अपनी-अपनी चुनाव सामग्री लेकर बस में बैठ गए। जबकि फदना बूथ के चुनाव कर्मचारी एक-दूसरे के पास ईवीएम होने की उम्मीद लगाकर बस में बैठ गए थे। ईवीएम प्रतीक्षालय के पास ही छूट गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
evm missing news in 4th phase of lok sabha election 2019
मतदान का इंतजार करतीं मुस्लिम महिलाएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
रात में स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने के लिए बस से उतरने पर ईवीएम न मिलने पर हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन भी पूरी रात ईवीएम की तलाश करता रहा लेकिन ईवीएम अगले दिन सुबह 9 बजे मतदान केंद्र के पास मिली। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव ने फदना के मतदेय स्थल पर छह मई को पुनर्मतदान कराने के निर्देश जारी किए हैं।

 
विज्ञापन
evm missing news in 4th phase of lok sabha election 2019
धूप हल्की होने के बाद मतदान केंद्र के बार लगी मतदाताओं की कतार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए कल (रविवार) कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टी रवाना की जाएगी। आम लोगों को सूचना देने के लिए क्षेत्र में मुनादी कराई जा रही है। जिलाधिकारी सहदेव का कहना है कि ईवीएम सुरक्षित तो मिली लेकिन दूसरों के हाथ लग जाने के कारण पुनर्मतदान की संभावना बढ़ गई है। उनका कहना है कि हालांकि चुनाव आयोग से अभी किसी भी तरह के आदेश नहीं आए हैं। आदेश आने पर दोबारा मतदान कराया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed