फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LOCKDOWN: बीमार बेटे को चारपाई पर लिटा लुधियाना से कानपुर तक पैदल तय किया सफर

Sat, 16 May 2020 03:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 May 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
during lockdown sick son traveled on the bed from ludhiana to kanpur
चारपाई पर बल्ली बांध बीमार बेटे को ले जाते हुए - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के बीच दिल को झकझोर देने वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर से ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक पिता अपने बेटे को चारपाई पर लिटाकर ले जाते हुए नजर आ रहा है।


 
during lockdown sick son traveled on the bed from ludhiana to kanpur
कानपुर के रामादेवी हाईवे पर पहुंचा परिवार - फोटो : amar ujala
बीमार बेटे को चारपाई पर लिटाकर, चारपाई को रस्सी से बांधकर और कांधों पर टांगकर एक परिवार लुधियाना से यहां तक पैदल चला आया। शुक्रवार शाम को कानपुर के रामादेवी हाईवे पर परिवार को इस तरह बच्चे को ले जाते हुए देखकर थाना प्रभारी रामकुमार गुप्ता ने उन्हें रोककर बातचीत की तो पिता रोने लगा। बोला लॉकडाउन ने हम से सब कुछ छीन लिया।

 
during lockdown sick son traveled on the bed from ludhiana to kanpur
गर्दन में चोट की वजह से चलने में असमर्थ है बेटा - फोटो : amar ujala
फिर वाहन की व्यवस्था कराकर उन्हें घर भेजा गया। मध्य प्रदेश के सिंगरौली गांव निवासी राजकुमार लुधियाना में मजदूरी करते थे और वहीं पर परिवार के साथ रहते थे। उनका 15 वर्षीय बेटा बृजेश बीमार था। गर्दन में चोट होने के कारण उसका पैदल चलना मुमकिन नहीं था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
during lockdown sick son traveled on the bed from ludhiana to kanpur
रोजी रोटी छिन गई तो बेटे को चारपाई पर लाद कर लाए - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के बाद परिवार ने लुधियाना से निकलने की ठान ली। बेटे को चारपाई में लिटाने के बाद उसमें रस्सी के सहारे एक बल्ली बांधी। परिवार के साथ गांव के लोगों के मिलाकर कुल 18 लोग थे जो बारी-बारी से उस चारपाई को कंधे पर उठाकर बीमार बेटे को अपने साथ पैदल लेकर घर जा रहे थे।


 
विज्ञापन
during lockdown sick son traveled on the bed from ludhiana to kanpur
लुधियाना से कानपुर तक रौंगटे खड़े कर देने वाला सफर - फोटो : amar ujala
रास्ते में उन्होंने करीब 50 किमी. का सफर वाहन से तय किया। अधिकतर वाहन चालक बेटे को चारपाई पर लेटा देख उसे साथ ले जाने के लिए राजी नहीं होते थे। शुक्रवार दोपहर बाद उन्हें रामादेवी हाईवे पर रोककर थाना प्रभारी रामकुमार ने खान-पान कराया और उन्हें वाहन में बैठाकर घर पर भेजा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed