{"_id":"5d87a8448ebc3e93ae3f32c0","slug":"dumper-crushed-moped-fire-helmet-saves-moped-rider-s-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: सड़क पर मौत बनकर दौड़े डंपर में लगी आग, हेलमेट ने बचाई मोपेड सवार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: सड़क पर मौत बनकर दौड़े डंपर में लगी आग, हेलमेट ने बचाई मोपेड सवार की जान
Sun, 22 Sep 2019 11:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
डंपर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नौबस्ता बाईपास पर मोपेड में टक्कर मार कर भाग रहे डंपर में आग लग गई। हेलमेट लगाए होने के चलते मोपेड सवार की जान बच गई। पुलिस ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। हादसे के बाद जाम लग गया।
आग बुझाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
जाम में फंसे फौजियों ने जाम खुलवाने में पुलिस की मदद कर यातायात सुचारू कराया। कर्रही निवासी हलवाई राकेश बाबू सनिगवां सेघर लौट रहे थे तभी नौबस्ता बाईपास पर बेकाबू डंपर ने मोपेड में पीछे से टक्कर मार दी।
आग बुझाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मोपेड डंपर के नीचे फंस गई। लेकिन राकेश उछलकर दूर जा गिरे। हेलमेट लगाने सेे वह बच गए। चालक ने डंपर भगाने की कोशिश की जिससे रगड़ से आग लग गई। डंपर और मोपेड जलने लगी। चालक सड़क किनारे डंपर खड़ा कर भाग निकला। ठेले वाले दीपक, राकेश, राजू और सचिन ने बाल्टी के पानी से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच जाम में फंसे लीडर रोड डिपो के चालक शीबू कुमार, कार चालक पंकज दीक्षित ने गाड़ी में मौजूद अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। हमीरपुर रोड, बारादेवी, रामादेवी, नौबस्ता बाईपास, चकेरी रूट पर चौतरफा जाम लगा गया।
विज्ञापन
आग लगने के बाद घंटों लगा रहा जाम
- फोटो : अमर उजाला
जाम में एंबुलेंस के अलावा बीएसएफ के अधिकारी और चुनाव अधिकारी की गाड़ी भी फंस गई। बीएसएफ जवानों ने जाम खुलवाने में पुलिस की मदद की। नौबस्ता थाना प्रभारी आशीष कुमार शुक्ला ने बताया कि डंपर कब्जे में ले लिया गया है।