दूल्हा बिन पगड़ी के तो 'पंडित जी जींस में शादी कराने पहुंचे', चढ़ा बीजेपी विधायक का पारा, फिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के हसनगंज क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर के सिर पर पगड़ी न होने और आचार्य को जींस पहने देख देखकर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक का पारा चढ़ गया। उन्होंने वैवाहिक कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद उच्चाधिकारियों को फोन कर शासन की महत्वाकांक्षी योजना का मजाक बनाने का मौजूद अफसरों पर आरोप लगाया। एडीओ समाज कल्याण सहित बीडीओ को आड़े हाथों लेकर सस्पेंड कराने अल्टीमेटम दे दिया।
सूचना पर एसडीएम मनीष बंसल ने मौके पर पहुंच कर बीडीओ से गड़बड़ियां दूर कराईं। इसके बाद विधायक का गुस्सा शांत हुआ। करीब तीन घंटे बाद नौ जोड़ों का विवाह हुआ। शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ब्लाक सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 9 हिंदू जोड़ों का विवाह होना था। दोपहर 12 बजे के करीब विवाह कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक बृजेश रावत पहुंचे।
मंडप स्थल का नजारा देखकर वह गुस्से में आ गए। दूल्हों के सिर पर पगड़ी नहीं थी। विवाह कराने वाले आचार्य जींस पहने मिले। लंच पैकेट न देखकर विधायक ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। वह विवाह स्थल से बाहर आ गए। उच्चाधिकारियों को फोन कर एडीओ समाज कल्याण और बीडीओ को 2 घंटे में सस्पेंड करने के लिए कहा। इस जानकारी पर एसडीएम हसनगंज मनीष बंसल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीडीओ को कड़ी फ टकार लगाई। उन्होंने दो घंटे में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक मंडप स्थल पर पहुंचे।
एसडीएम के निर्देश पर दूसरे आचार्य बुलाए गए। उन्होंने हिंदू रीति रिवाज और मंत्रोच्चार के बाद 9 जोड़ों का विवाह कराया। आयोजन में राधा -मग्गेस , कोमल -विवेक , लक्ष्मी -मंगलू , मनीषा -राजू, किरन- विवेक , सोनी -अनिल कुमार, ममता -दीपक कुमार, अनीता -विशाल कुमार, शांति देवी-आनंद कुमार, अंजू देवी - शिव कुमार विवाह बंधन में बंधे। विधायक ने सभी जोड़ों को उपहार देकर विदा किया। इस मौके पर बीडीओ जितेंद्र कुमार सिंह, एडीओ समाज कल्याण ब्रज मोहन वर्मा, विभा मिश्रा, न्यायिक तहसीलदार शरदपाल, ब्लाक प्रमुख पति सेवकलाल रावत, मोहान चेयरमैन हयात रसूल आदि मौजूद रहे।
पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार सामूहिक विवाह समारोह में सात जोड़े बंधन में बंधे। आचार्य पुत्तन मिश्र ने विवाह कराया। ब्लाक प्रमुख शिव बहादुर पटेल ने जोड़ों को जेवर, गृहस्थी का सामान आदि भेंट किया। नवविवाहित जोड़ों में जितेंद्र-वंदना, निर्मल -सीमा, रोशनी -सुबोध, पूनम - विक्रम, सरोजनी -अरुण कुमार, सोनी - पंकज व नीतू -महादेव शामिल रहे।