फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ती ठंड और गलन से "दगा दे रहे हैं दिल", बरतें ये सावधानी

Thu, 28 Dec 2017 08:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 28 Dec 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
due to cold heart attack cases are rising
डेमो पिक
कानपुरः ठंड और गलन की वजह से हार्ट अटैक के मामले बढ़ गए हैं। बुधवार को हार्ट अटैक से महिला समेत तीन की मौत हो गई। कार्डियोलॉजी अस्पताल के सभी बेड फुल हैं। मरीजों को विशेष ट्रालियों, स्ट्रेचर पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। 



 
due to cold heart attack cases are rising
डेमो पिक
कार्डियोलॉजी अस्पताल के निदेशक डॉ. विनय कृष्ण ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या लगभग डेढ़ गुना बढ़ गई है। अस्पताल में 140 बेड हैं। सभी फुल हैं। बुधवार को इस अस्पताल में हार्ट अटैक की वजह से चकेरी के ओमप्रकाश (65), बर्रा के जगदीश (70), हमीरपुर की सरोज त्रिवेदी (62) की मौत हो गई। सात अन्य मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 
due to cold heart attack cases are rising
डेमो पिक
रीजेंसी हॉस्पिटल के पल्मनोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह के अनुसार तापमान में गिरावट और प्रदूषण की वजह से एलर्जी, दमा और सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रेक्टिव पल्मोनरी डिसीज) के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। डॉ. प्रदीप सहगल ने बताया कि शरीर से विषाक्त तत्वों को दूर करने के लिए इस मौसम में फलों, सब्जियों का खूब सेवन करें। इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिनीत गुप्ता ने इस मौसम मेंशुगर और कोलेस्ट्राल नियंत्रित रखने पर जोर दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
due to cold heart attack cases are rising
डेमो पिक
बरतें ये सावधानी 
ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखें
स्नान के बाद तुरंत बाहर न निकलें
बाहर निकलते वक्त सिर ढककर ही निकलें  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed