फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. वंदना को प्रताड़ित करते थे सैफई विवि के दो डॉक्टर, पिता ने प्रार्थनापत्र में उठाए ये बड़े सवाल

Sat, 28 Sep 2019 01:47 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Sep 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
dr vandanas body was found in saifai medical college in etawah, father said my daughter was killed
सैफई चिकित्सा विवि में डॉ. वंदना शुक्ला की मौत - फोटो : अमर उजाला
इटावा में सैफई चिकित्सा विवि में डॉ. वंदना शुक्ला की मौत के मामले में शुक्रवार को परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पिता एवं भाजपा नेता ने विवि के दो डॉक्टरों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दावा है कि उनके पास मौजूद डॉ.वंदना और उसके जीजा की बातचीत के ओडियो में इस बात का जिक्र है। डीएम, एसएसपी और एएसपी को प्रार्थनापत्र देकर जांच की मांग की है। उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी जांच के लिए एक कमेटी बनाई है।
dr vandanas body was found in saifai medical college in etawah, father said my daughter was killed
सैफई चिकित्सा विवि में डॉ. वंदना शुक्ला की मौत - फोटो : अमर उजाला
23 सितंबर सोमवार की रात को सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय से पैथोलॉजी से एमडी कर रही डॉ. वंदना शुक्ला का शव परिसर स्थित क्वार्टर के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। डॉ. वंदना के मोबाइल व लैपटॉप मिले थे, जिनको पुलिस ने कस्टडी में ले लिया था।
 
dr vandanas body was found in saifai medical college in etawah, father said my daughter was killed
सैफई चिकित्सा विवि में डॉ. वंदना शुक्ला की मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस व विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे अब तक आत्महत्या का मामला माना है। परिजनों की ओर से भी तत्काल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र के वकील कॉलोनी निवासी भाजपा नेता एवं वंदना के पिता कृष्ण कुमार शुक्ला 24 सितंबर की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
dr vandanas body was found in saifai medical college in etawah, father said my daughter was killed
सैफई चिकित्सा विवि में डॉ. वंदना शुक्ला की मौत - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को भाजपा नेता, पिता विद्याधर शुक्ला के साथ इटावा पहुंचे। डीएम जेबी सिंह, एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा व एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह से मिलकर उन्हें प्रार्थनापत्र दिया। प्रार्थनापत्र में उन्होंने बताया कि उनके पिता विद्याधर की मौजूदगी में जब शव उतारा गया तो वंदना के पैर घुटने से मुड़े थे।
विज्ञापन
dr vandanas body was found in saifai medical college in etawah, father said my daughter was killed
सैफई चिकित्सा विवि में डॉ. वंदना शुक्ला की मौत - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता ने बताया कि उनकी पुत्री डॉ. वंदना ने गत 23 सितंबर को बहनोई आनंद प्रकाश ओझा से फोन पर बात की थी। इसमें पुत्री ने कॉलेज प्रशासन के दो लोगों पर बेइज्जती, परेशान व प्रताड़ित करने की बात कही थी। बातचीत की ऑडियो भी उनके पास है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के समय भी कॉलेज प्रशासन से कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। बेटी सार्वजनिक रूप से कॉलेज प्रशासन की प्रताड़नाओं के खिलाफ आवाज उठाती रहती थी। इस कारण हत्या की आशंका जताई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed