{"_id":"60b71bb88ebc3e59ab431c1a","slug":"traffic-constable-bike-riders-beaten-brutally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर में पिट गई पुलिस : हेलमेट न पहनने पर ट्रैफिक सिपाही को युवकों ने सरेराह दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में पिट गई पुलिस : हेलमेट न पहनने पर ट्रैफिक सिपाही को युवकों ने सरेराह दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, तस्वीरें
Wed, 02 Jun 2021 11:24 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
सिपाही से मारपीट करते युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रैफिक सिपाही को बेरहमी से पीटने का एक मामला सामने आया है। नौबस्ता के बसंत विहार चौराहे पर नशे में धुत युवकों ने ट्रैफिक सिपाही रामकुमार को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे चौराहे पर जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने एक हमलावर को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। पुलिस ने ट्रैफिक सिपाही की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गल्ला मंडी, नौबस्ता निवासी राम कुमार यातायात पुलिस लाइन में तैनात हैं।
सिपाही से मारपीट करते युवक
- फोटो : अमर उजाला
वर्दी फाड़ने के साथ नेम प्लेट नोच डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को मौके से दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी भाग निकले।
सिपाही से मारपीट करते युवक
- फोटो : अमर उजाला
राहगीरों ने मारपीट का वीडियो बना वायरल कर दिया। आरोपी की पहचान नौबस्ता के संजय गांधी नगर निवासी आकाश शुक्ला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही से मारपीट करते युवक
- फोटो : अमर उजाला
हमलावर चार, रिपोर्ट एक पर दर्ज
स्थानीय लोगों की माने तो ट्रैफिक सिपाही से चार युवकों ने मारपीट की थी, लेकिन सिपाही ने महज एक ही युवक के खिलाफ नौबस्ता थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
स्थानीय लोगों की माने तो ट्रैफिक सिपाही से चार युवकों ने मारपीट की थी, लेकिन सिपाही ने महज एक ही युवक के खिलाफ नौबस्ता थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सिपाही से मारपीट का मामला
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद विवेचना में नाम शामिल किया जाएगा। वहीं आरोपी का कहना है कि सिपाही बगैर हेलमेट जा रहा था उसे टोकने पर बात बिगड़ गई थी।