{"_id":"5cc048c9bdec22145d385976","slug":"anupriya-patel-public-meeting-in-kannauj-for-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सियासी बुधवार को जुबानी जंग रही तेज, अनुप्रिया बोलीं- कुछ जोड़ियां ऊपर नहीं मोदी के डर से बनती हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी बुधवार को जुबानी जंग रही तेज, अनुप्रिया बोलीं- कुछ जोड़ियां ऊपर नहीं मोदी के डर से बनती हैं
Wed, 24 Apr 2019 05:04 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 24 Apr 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
यूपी की कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में अनुप्रिया पटेल ने कहा तीन चरणों के चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ा है और मतदान में उत्साह है। 29 अप्रैल को वोटिंग मशीन में पांच साल का भविष्य लिखा जाएगा। असली सूरमा 23 मई को बाजी मारेगा। इस बार कन्नौज में भी भाजपा की जीत होगी।
अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
अनुप्रिया ने कहा कि मोदी के खिलाफ सब एकजुट हो रहे हैं। इन दलों की न कोई नीति नहीं है और न ही कोई उद्देश्य, बस एक ही है कि मोदी रोको। सपा और बसपा जो एक दूसरे को गाली देते थे, वह आज एक साथ हैं। सभी जोड़ियां यहां नहीं बनती, कुछ मोदी के डर से भी बनती हैं। भारी भरकम हाथी जब साइकिल पर बैठेगा, तो वह पंचर तो होगी ही।
अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अनुप्रिया पटेल
अनुप्रिया ने कहा कि मुलायम सिंह जी ने संसद में मोदी को आशीर्वाद देकर साइकिल की हवा निकाल दी। पांच साल डिंपल को मौका दिया लेकिन डिंपल ने कभी कन्नौज की समस्या को संसद में नहीं उठाया। कन्नौज की जनता ने 2014 में उनका बोरिया बिस्तर बांध दिया था, लेकिन सरकार के जोर पर उन्हें जीत दिलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
अनुप्रिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इत्र व्यवसाय को मेक इन इंडिया के दायरे में लाकर वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट लागू किया। उन्होंने कहा कि डिंपल जी बड़े घराने की बहू हैं और वह जनता के बीच नहीं आती हैं। मैं गांवों में जाती हूं तो वहां केंद्र सरकार की योजनाएं दिखाई देती हैं।
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते थे कि चौकीदार चोर है, अब सुप्रीम कोर्ट से क्षमा याचना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री गरीब घर से हैं उनकी योजनायें केवल लालकिले के भाषणों तक सीमित नहीं हैं। देश को मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए, न कि रिमोट से चलने वाला। जो लोग केवल 38 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, वह प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं, वह 272 का आंकड़ा कैसे पूरा करेंगे। आपको तय करना है कि दुश्मन को आंख दिखाने वाला प्रधानमंत्री चाहिए कि संसद में आंख मारने वाला।