यूपी के कानपुर में 97 करोड़ के पुराने नोट बरामद होने के बाद उद्योग जगत में हलचल मच गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर और गोआ के व्यापारियों से मनीचेंजरों के कनेक्शन बताए जा रहे हैं।
दूसरे ठिकानों से भी इकट्ठा की जा रही पुरानी करेंसी
2 of 10
कानपुर में करोड़ों का कालाधन बरामद
कानपुर पुलिस, एनआईए, क्राइम ब्रांच की छापेमारी के दौरान मनीचेंजरों के पास से बरामद पुरानी करेंसी की गिनती पूरी हो गई है। 96 करोड़ 62 लाख के 500 व 1 हजार के नोट मिले हैं। बाकी दूसरे ठिकानों से इकट्ठा की गई पुरानी करेंसी की गिनती की जा रही है।
तीन स्थानों से 8 मनीचेंजर पकड़े
3 of 10
कानपुर में करोड़ों का कालाधन बरामद
मेरठ में बिल्डर के पास से 25 करोड़ के पुराने नोट मिलने के बाद मंगलवार देर शाम कानपुर में भी पुराने नोटों की खेप पकड़ी गई थी। एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी), पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार को कानपुर के एक होटल समेत तीन स्थानों से 8 मनीचेंजर पकड़े हैं। उनके पास लगभग 100 करोड़ रुपये बरामद होने की बात सामने आई है। आयकर विभाग के अफसर पूछताछ कर रहे हैं।
औने-पौने दाम पर पुरानी करेंसी को नई करेंसी में बदल रहे
4 of 10
कानपुर में करोड़ों का कालाधन बरामद
बता दें कि, मेरठ में पिछले दिनों बिल्डर संजीव मित्तल के पास से पुलिस ने 25 करोड़ के पुराने नोट बरामद किए थे। इसके बाद एनआईए को जानकारी मिली थी कि यूपी में कानपुर समेत कई जिलों में मनीचेंजर गैंग सक्रिय हैं, जो औने-पौने दाम पर पुरानी करेंसी को नई करेंसी में बदल रहे हैं। इसकी सूचना पुख्ता होने पर एनआईए अफसरों ने आईजी आलोक सिंह और एसएसपी अखिलेश कुमार से संपर्क किया। अफसरों ने संगठित टीम बनाई।
ये पकड़े गए
5 of 10
कानपुर में करोड़ों का कालाधन बरामद
गगन प्लाजा के 101,201 नंबर कमरों से वाराणसी का संतकुमार, संजय सिंह, अमरावती महाराष्ट्र का अनिल और सहारनपुर का विजय प्रकाश ओमप्रकाश दायमा समेत सात लोग पकड़े गए हैं।