{"_id":"5c6ea35bbdec226bbc657610","slug":"delhi-kanpur-train-route-on-target-of-jaish-e-mohammed-jihadist-group","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जैश-ए-मोहम्मद का पैगाम...दिल्ली-कानपुर रेलवे रूट है आतंकियों के निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैश-ए-मोहम्मद का पैगाम...दिल्ली-कानपुर रेलवे रूट है आतंकियों के निशाने पर
Fri, 22 Feb 2019 08:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
कालिंद्री एक्सप्रेस के शौचालय में धमका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद अब यूपी का कानपुर शहर आतंकियों के निशाने पर है। कानपुर से 40 किमी दूर बर्राजपुर (शिवराजपुर) रेलवे स्टेशन पर बुधवार देरशाम कालिंदी एक्सप्रेस (14723) की जनरल बोगी के शौचालय के पास जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि शौचालय का गेट और बैटरी बैकअप बॉक्स के परखच्चे उड़ गए।
चिट्ठी में मली धमकी
जैश का पैगाम
दिल्ली-कानपुर रूट पर कानपुर से पहले 30 किमी पर 27 फरवरी को एक पुलिया को ब्लास्ट कर उड़ाना है। डेढ़ किलो आरडीएक्स विस्फोट कर कानपुर-दिल्ली शताब्दी को निशाना बनाना है। आनंद विहार बस अड्डे पर एक दिन पहले विस्फोटक दे दिया जाएगा।
शाैचालय में धमाका
कालिंदी एक्सप्रेस की जिस बोगी में धमाका हुआ है उसी में मिले प्लास्टिक बैग से बरामद पत्र में ये धमकी भरी बातें लिखी गई हैं। पत्र के सबसे ऊपर पैगाम और दाहिने कोने में 786 लिखा है। उसके नीचे जैश-ए-मोहम्मद एजेंट लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धमाके के बाद शौचालय में धुआं
पत्र की शुरुआत में लिखा गया है कि मीटिंग कर इस बारे में सभी को अवगत कराया जा चुका है। दूसरे बिंदु में लिखा है कि मोदी के मंच को बम से उड़ाना है। इसके लिए दो किलो आरडीएक्स मंच पर लगाई जाने वाली लकड़ी की बल्लियों में भरा जाएगा।
विज्ञापन
धमाके के बाद लगी भीड़
इस काम के लिए दो से तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि जो पत्र मिला है, उसकी जांच एटीएस कर रही है। पत्र के जरिए दी गई धमकियों को गंभीरता से लिया गया है। सभी आलाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। कुछ जांच अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से लेटर लिखा गया है, उससे ये किसी की शरारत लग रही है।