फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत: आंचल के पिता बोले- बेटी पैदा होते ही गला घोंट देना लेकिन पैसे वाले घर में न ब्याहना...

Mon, 22 Nov 2021 05:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Nov 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
death Case of businessman's wife in Kanpur
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के अशोक नगर में शुक्रवार देर रात एक मसाला कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता मिला। बेटी पैदा होते ही उसका गला घोंट देना, लेकिन पैसे वाले घर में अपनी बेटी न ब्याहाना..। यह शब्द पोस्टमार्टम हाउस में बेटी आंचल का शव मिलने के बाद उससे लिपट कर रोते हुए पिता ने कहे। उनके इन शब्दों को सुनकर आसपास खड़े सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने लोगों की तरफ हाथ फैलाकर पूछा कि ससुराल वालों की पैसे की भूख पूरी करने के लिए वह खुद कर्जे में डूब गए। इसके बाद भी उन्होंने उनकी फूल सी बेटी को क्यों मार दिया...।


मर जाऊंगी लेकिन खरबंदा सरनेम नहीं हटने दूंगी...
पिता पवन ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने बेटी को अच्छे संस्कार दिए थे। पति और सास उसे घर से निकालने के लिए टॉर्चर करते थे, लेकिन इसके बाद भी वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती थी। उन्होंने बताया कि करीब दो माह पूर्व आंचल ने उन्हें फोन पर बताया कि सूर्यांश ने उसे फिर से पीटा। इस पर उन्होंने बेटी को अपने पास बुलाया और पति से दूर होने की राय दी थी, लेकिन फिर भी उसने जवाब दिया कि ‘ मर जाऊंगी लेकिन खरबंदा सरनेम नहीं हटने दूंगी’...।
death Case of businessman's wife in Kanpur
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
स्कूल की टॉपर रही थी आंचल
पिता ने बताया कि आंचल स्वराज इंडिया स्कूल की टॉपर रही थी। शादी के पहले वह जयपुरिया स्कूल में शिक्षिका थी। इकलौती बेटी को सभी सुख दिए थे। शादी भी यही सोच कर पैसे वाले घर में की थी। उन्होंने कहा कि अगर पता होता कि बेटी का यह हाल होगा तो उसकी कभी शादी नहीं करते।
death Case of businessman's wife in Kanpur
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
शव सड़क पर ले जाने को लेकर पुलिस से छीनाझपटी हुई
शव पोस्टमार्टम हाउस आने के बाद परिजन पति और सास निशा की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। परिजनों ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सड़क पर ले जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें घेर कर वहीं रुकने को कहा। इस बीच दोनों पक्षों में जमकर छीनाझपटी हुई। करीब 3.15 बजे परिजनों ने शव को ले जाकर सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। सवा दो घंटे तक चले मान मनौव्वल के बाद शव को शाम 5.30 बजे उठा कर काकादेव स्थित मायके पहुंचवाया जा सका। इस दौरान हैलट से लेकर मोतीझील गेट तक वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा। एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
death Case of businessman's wife in Kanpur
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
मासूम अयांश की निगाहें भीड़ में मां को खोजती रहीं, आज है बर्थडे 
मासूम अयांश को नहीं पता था कि हर दुख, मसीबत में उसके सिर पर अपनी ममता का आंचल रखने वाली उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। वह इन सब बातों से अनजान सुबह से अपने मामा, नानी, नाना और अन्य रिश्तेदारों के साथ खेलता रहा। बीच में जब उसे अपनी मां की याद आती तो उसकी निगाहें भीड़ में अपनी मां को खोजती हुई नजर आतीं।
विज्ञापन
death Case of businessman's wife in Kanpur
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
पवन ग्रोवर ने आरोप लगाया कि जब निशा और सूर्यांश घर छोड़ कर चले गए तो अयांश के रोने पर नौकरानियों ने उसे पीटा था। पिता पवन ग्रोवर मासूम को देख कर बोले कि हत्यारों को बच्चे पर भी तरस नहीं आया। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर से अयांश दो साल का पूरा हो जाएगा। आंचल ने अयांश का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का सपना देखा था, लेकिन एक दिन पहले ही वह उसे छोड़ गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed