{"_id":"5c0b8c23bdec22419975b5db","slug":"days-will-be-short-of-winter-in-this-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बार सर्दी के दिन होंगे कम, मौसम को लेकर नए शोध में हुए हैं कई और बड़े खुलासे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार सर्दी के दिन होंगे कम, मौसम को लेकर नए शोध में हुए हैं कई और बड़े खुलासे
Sun, 09 Dec 2018 08:19 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 09 Dec 2018 08:19 AM IST
सार
-मौसम और कृषि विज्ञानियों के शोध में सामने आई बात
-प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के चलते पड़ रहा प्रभाव
-आने वाली गर्मी भी पिछली कुछ गर्मियों से ज्यादा गर्म रहेगी
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस बार सर्दी के मौसम के दिन कम होंगे। यह एक रिसर्च में सामने आया है। इसकी वजह भी मौसम जानकारों ने बड़ी बताई है। सूरज की किरणें जब जमीन पर आती हैं तो किरणों से निकलने वाली ऊर्जा का कुछ हिस्सा जमीन के अंदर रह जाता है।
2 of 6
डेमो पिक
बाकी हिस्सा जमीन से उठकर आसमान में वापस जाता है। इस वापस जाने वाली ऊर्जा के साथ जमीन की गर्मी भी ऊपर जाती है। जितनी ज्यादा मात्रा में जमीन की गर्मी ऊपर जाती है, उतनी ही ज्यादा ठंड पड़ती है। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से जमीन से ऊपर जाने वाली गर्मी आवश्यकता से अधिक रुक रही है। इसी वजह से गर्मी बढ़ रही है।
3 of 6
डेमो पिक
प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग का असर अब तेज होता जा रहा है। इसकी वजह से इस बार जाड़े के दिन कम होंगे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाली गर्मी भी पिछली कुछ गर्मियों से ज्यादा गर्म रहने का अनुमान है। पिछले दिनों कर्नाटक में हुए मौसम विज्ञानियों के सेमिनार में आगामी मौसम को लेकर जो रिपोर्ट तैयार की गई है उसमें जलवायु में तेजी से परिवर्तन आने की बात कही गई है। इसकी मुख्य वजह बढ़ते प्रदूषण को बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डेमो पिक
मौसम विज्ञानियों की रिपोर्ट के अनुसार जमीन से करीब तीन किलोमीटर ऊपर प्रदूषण की एक परत लगातार घनी होती जा रही है। ज्यादातर ठंड के मौसम में ऐसी स्थिति पैदा होती है। हवा में नमी होने की वजह से प्रदूषित कण एक जगह जमा होकर परत बना लेते हैं। इसकी वजह से जमीन से उठने वाली गर्मी उस परत से टकरा कर लौटती रहती है और वातावरण में फैलकर तापमान बढ़ाती है।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
यह प्रक्रिया धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। सीएएम मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि इस बार 15 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच ही ठंड ज्यादा पड़ने की उम्मीद है। फरवरी में तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा। आम तौर पर मार्च तक ठंड रहती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।