फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur: सेंट्रल स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ बरकरार, DM ने किया निरीक्षण, इंतजामों को पुख्ता करने के निर्देश

Sun, 16 Feb 2025 02:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 16 Feb 2025 02:42 PM IST
सार

Kanpur News: स्टेशन अधीक्षक ने बताया शनिवार रात से रविवार दोपहर 12:00 बजे तक 22 मेला स्पेशल समेत आठ मेमू प्रयागराज को रवाना की गई हैं । सुबह दस बजे के बाद यात्रियों की संख्या सामान्य हो गई। रविवार रात यात्री प्रयागराज से वापसी करेंगे।

विज्ञापन
Crowd of devotees continues at Central Station DM inspects directs to strengthen arrangements
सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण करते जिलाधिकारी - फोटो : amar ujala

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शनिवार देर रात उमड़ी भीड़ रविवार सुबह तक बरकरार रही। इसके मद्देजनर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने रविवार सुबह ही स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने डिप्टी सीटीएम, स्टेशन अधीक्षक और जीआरपी व आरपीएफ अधिकारियों संग बैठक कर सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।



रेलवे अधिकारियों ने बताया यात्रियों की संख्या के हिसाब से हर पंद्रह से बीस मिनट में ट्रेनें प्रयागराज को रवाना हो रही हैं। स्टेशन पर अगर यात्री बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, तो उन्हें होल्डिंग एरिया में ठहराकर थोड़ी थोड़ी संख्या में स्टेशन में प्रवेश दिलाया जाएगा, ताकि भगदड़ जैसी स्थितियां ना बनें।

Crowd of devotees continues at Central Station DM inspects directs to strengthen arrangements
सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण करते जिलाधिकारी - फोटो : amar ujala

स्टेशन पर पर्याप्त पुलिस बल का इंतजाम
स्टेशन अधीक्षक ने बताया शनिवार रात से रविवार दोपहर 12:00 बजे तक 22 मेला स्पेशल समेत आठ मेमू प्रयागराज को रवाना की गई हैं । सुबह दस बजे के बाद यात्रियों की संख्या सामान्य हो गई। रविवार रात यात्री प्रयागराज से वापसी करेंगे। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल के इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन के बाहर रास्ता ना रुके, इसके लिए डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने भी देर रात निरीक्षण किया।

Crowd of devotees continues at Central Station DM inspects directs to strengthen arrangements
सेंट्रल स्टेशन की ट्रेनों में भीड़ - फोटो : amar ujala

रात 12 बजे उमड़े 40 हजार श्रद्धालु
महाकुंभ जाने के लिए शनिवार देर रात सेंट्रल स्टेशन पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रात करीब 12 बजे स्टेशन के अंदर और बाहर करीब 40 हजार श्रद्धालु जमा हो गए। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को देखते हुए रेल प्रबंधन ने सेंट्रल पर भी अलर्ट जारी कर दिया। स्टेशन के सभी प्लेटफार्माें पर जीआरपी और आरपीएफ जवानों को तैनात कर दिया गया। आनन-फानन में रिजर्व में रखी गई एक कंपनी पीएसी को भी बुला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crowd of devotees continues at Central Station DM inspects directs to strengthen arrangements
सेंट्रल स्टेशन की ट्रेनों में भीड़ - फोटो : amar ujala

स्पेशल ट्रेनों और मेमू को भेजा जा रहा है
रात 11 बजे के बाद से ही भीड़ बढ़ना शुरू हुई। अचानक इतनी संख्या में पहुंचे यात्रियों को देखकर रेल प्रबंधन के भी हाथ पांव फूल गए। रेलवे प्रबंधन की ओर से आठ मेमू और पांच स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को भेजना शुरू किया गया। स्थिति इस कदर बेकाबू रही कि प्रयागराज जाने वाली नियमित गाड़ियों के आरक्षित कोच में भी यात्री ठसाठस भर गए। स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार स्पेशल ट्रेनों और मेमू को भेजा जा रहा है। इसी तरह बस अड्डे पर प्रयागराज जाने वाली बसों में भी सीट के लिए देर रात तक मारामारी मची रही।

विज्ञापन
Crowd of devotees continues at Central Station DM inspects directs to strengthen arrangements
सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ - फोटो : amar ujala

महाकुंभ यात्रियों को स्टेशन के बाहर रोका
यात्रियों की भीड़ बढ़ता देख रेल प्रशासन ने आठ मेमू से धीरे-धीरे यात्रियों को रवाना करना शुरू किया। साथ ही पांच महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों से रात दस बजे से खबर लिखे जाने तक यात्रियों को रवाना किया गया रात करीब सवा 12 बजे आरपीएफ, जीआरपी और पीएसी के जवानों ने प्रयागराज जा रहे यात्रियों को स्टेशन के बाहर ही रोक दिया। प्लेटफार्मों के फुल होने के कारण यह कवायद करनी पड़ी। हालांकि अन्य रूटों के यात्रियों को टिकट देखने के बाद ही अंदर जाने दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed