फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुधमुंहे बच्चे काे गाेद में लिए चिल्ला रही थी महिला, काेई मेरे कपड़े अाैर मंगलसूत्र दिलवा दे

Thu, 01 Mar 2018 07:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Mar 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
women raped in chitrakoot
स्टेशन पर बदहवास हालत में मिली महिला
यूपी के चित्रकूट में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने अाई है। रेलवे स्टेशन पर मिली एक महिला अपने दुधमुंहे बच्चे काे लेकर एक ही बात चिल्ला-चिल्ला कर बाेल रही थी। काेई मेरा मंगलसूत्र अाैर कपड़े वापस कर दे। जानिए क्या है पूरा मामला।  

 

 
women raped in chitrakoot
डेमो पिक
चित्रकूट के नया गांव थाना क्षेत्र के प्रमोदवन के पास एक महिला को दुधमुंहे बच्चे के साथ भटकते देखा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम को नदी पार एक झोपड़ी में रहने वाले कुछ लोग इसे वहां ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद सूचना पर पुलिस भी पहुंची तो आरोपी भाग निकले। पुलिस कर्मियों ने महिला की मानसिक स्थिति सही न होने पर मामूली पूछताछ के बाद चले गए। 

 
women raped in chitrakoot
डेमो पिक
महिला चिल्लाकर अपना मंगलसूत्र व कपड़े की मांग कर रही थी। इस पर स्थानीय कुछ लोगों ने एक टेंपो में बैठाकर उसे रामघाट तक भेज दिया। दूसरी टेंपो से उसे चित्रकूट रेलवे स्टेशन भेजा गया। रात को स्टेशन के बाहर टेंपो चालक जैसे ही उसे उतारकर जाने लगा तो महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
women raped in chitrakoot
डेमो पिक
टेंपो चालक ने बताया उसे कुछ लोगों ने रामघाट पर महिला व उसके लड़के को रेलवे स्टेशन छोड़ने को कहा था। जिन्हें वह नहीं पहचानता। स्थानीय लोगों की सूचना पर यूपी 100 टीम पहुंची। दरोगा रजा मोहम्मद व कांस्टेबल अरविंद सोनी ने महिला व उसके बच्चे को लेकर बेड़ी पुलिया स्थित चाइल्ड लाइन संस्था पहुंचे। 

 
विज्ञापन
women raped in chitrakoot
डेमो पिक
संस्था की बीनू देवी ने कहा कि यहां बच्चे को तो रखा जा सकता है पर महिला काे रखने का प्रावधान नहीं है। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर महिला थाने पहुंचे। बुधवार को महिला पुलिसकर्मियों ने उसे एसडीएम के सामने प्रस्तुत किया। एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि उसे जिला प्रोवेशन अधिकारी कार्यालय भेजा गया है। महिला व उसका बच्चा इनके संरक्षण में रखे गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed