{"_id":"5deb56648ebc3e1c115afbeb","slug":"unnao-misdeed-victim-died-know-the-ground-report-from-her-village","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद गांव में पसरा मातम, प्रियंका गांधी भी पहुंची, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद गांव में पसरा मातम, प्रियंका गांधी भी पहुंची, देखें तस्वीरें
Sat, 07 Dec 2019 02:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद गांव का माहौल
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार देर रात करीब 11:40 बजे जिंदगी की जंग हार गई। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद परिजनों में गम भी है और गुस्सा भी। पिता ने घटना का जिम्मेदार पुलिस व प्रशासन को ठहराया। पिता ने कहा कि बेटी की मौत पर हैदराबाद जैसा न्याय चाहिए। पुलिस की लापरवाही की वजह से ही बेटी की जान गई है।
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद गांव का माहौल
- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका ने आधा घंटा पीड़िता के घर पर रुककर पिता, चाचा व भाभी के अलावा अन्य लोगों से बातचीत की। पूरे घटनाक्रम को जाना और केंद्र तथा प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए न्याय दिलाने के लिए हर संघर्ष करने का भरोसा दिया।
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद गांव का माहौल
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि गुरुवार सुबह दुष्कर्म पीड़िता जब कोर्ट में पेशी के लिए उन्नाव से रायबरेली जा रही थी तभी आरोपियाें ने उसपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जिसमें वह 90 फीसदी झुलस गई थी। इस बर्बर घटना के बाद पीड़िता को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। दुष्कर्म पीड़िता को गुरुवार शाम एयरलिफ्ट कर लखनऊ से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया। पीड़िता ने शुक्रवार की रात 11 बजकर 40 मिनट पर आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद गांव का माहौल
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद से पीड़िता के गांव में हर कोई दुखी दिखा। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले ऐसी कोई घटना इस गांव में नहीं हुई। पीड़िता के घर पहुंचे सपा नेता ने भी पिता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
पीड़िता के पिता को सपा ने दिए एक लाख
सपा के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़िता के पिता को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद की। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार में दुष्कर्मियों को संरक्षण दिया जा रहा है। सपाइयों ने भरोसा दिलाया कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं।
पीड़िता के पिता को सपा ने दिए एक लाख
सपा के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़िता के पिता को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद की। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार में दुष्कर्मियों को संरक्षण दिया जा रहा है। सपाइयों ने भरोसा दिलाया कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद गांव का माहौल
- फोटो : अमर उजाला
धरती मइया की गोद में देंगे बहन का शव
भाई ने कहा कि अपनी बहन की डेडबॉडी को न गंगा में बहायेंगे न ही आग के हवाले करेंगे उसे धरती मइया की गोद मे देंगे। उन्नाव पीड़िता की मौत के बाद गाजियाबाद सिटी के एडीएम शैलेन्द्र प्रताप सिंह पोस्टमार्टम कराने पहुंचे।