फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें, केवल 5वीं पास सलीम कैसे बना ‘लश्कर-ए-तैयबा’ का खतरनाक आतंकी

Tue, 18 Jul 2017 01:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 18 Jul 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
terrorist saleem khan biography
आतंकी सलीम खान

मुंबई एयरपोर्ट में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी सलीम खान की गिरफ्तारी ने बड़े संकेत दिए हैं। यूपी में जगह-जगह आतंकियों के स्लीपर सेल को ध्वस्त करने के लिए अब खुफिया एजेंसियां और भी ज्यादा अलर्ट हो गई है। फतेहपुर के रहने वाले सलीम की कुंडली जैसे-जैसे खुलती जा रही है पुलिस और इंटेलिजेंस की हलचल तेज हो गई। फतेहपुर और आसपास के जिलों में जहां-जहां सलीम के रिश्तेदार, दोस्त रहते हैं उनसे पूछताछ की जा रही है।

आगे की स्लाइड में...  जानें कौन है सलीम और कैसे बना आतंकी...

 

terrorist saleem khan biography
आतंकी सलीम खान

फतेहपुर से जारी हुआ था पासपोर्ट

इंटेलीजेंस, एलआईयू और इलाकाई पुलिस की सोमवार की देर रात तक तफ्तीश चालू थी। पुलिस अधीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सलीम खान की छानबीन में पता चला है कि दस साल पहले उसका फतेहपुर जिले से पासपोर्ट जारी हुआ था। हथगाम थाने में सलीम और उसके परिवार का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। एलआईयू व आईबी टीम को नाते रिश्तेदारों की जांच के लिए लगाया गया है। पुलिस टीमें गांव के लोगों से सलीम के बारे में छानबीन कर रही हैं। पुलिस सलीम के सारे लिंक खोजने में जुटी है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सालों से उनके पास सलीम की खबर नहीं आई थी। 

 

terrorist saleem khan biography
आतंकी सलीम खान
कक्षा पाचवीं पास था सलीम 
सलीम गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। उसने कक्षा पांचवी पास करने के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद घरेलू काम काज में व्यस्त रहता था। परिवार का मुख्य व्यवसाय कृषि है। वह भी खेती का काम करने की  घर का सबसे बड़ा बेटा होने के कारण उस पर जिम्मेदारी रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
terrorist saleem khan biography
सलीम का भाई कलीम

सारे भाइयों के छोटे मोटे कामकाज  
सलीम से छोटा भाई अलीम प्लंबर का काम करता है। उससे छोटा कलीम दुर्घटना में पैर गंवाने के बाद से घर में रहता है। मुस्तकीम कस्बे में इलेक्ट्रीशिएन का काम करता है। सबसे छोटा आसिफ कुछ माह पहले ही मुंबई कमाने चला गया था।

 

विज्ञापन
terrorist saleem khan biography
सलीम की बहन रजिया

खेत बेचकर की थी बहनों की शादी 
परिवार के सदस्यों ने सलीम की तीन बहनों में शाहीन व आशिया की शादी खेत बेचकर की थी। सबसे छोटी राबिया की मानसिक हालत बिगड़ी रहती है। उसका परिवार के लोग इलाज भी नहीं करा पाते हैं। मां एहसान फातमा ने बताया कि उसने सोचा था बेटा सलीम कमाकर लौटेगा तो बेटी का अच्छा इलाज कराएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed