{"_id":"6ae11832dd8a45d81409ce1a","slug":"two-accused-arrested-for-burglary-stolen-jewellery-also-recovered-basti-news-c-207-1-bst1001-170440-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सेंध लगाकर चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, जेवर भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सेंध लगाकर चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, जेवर भी बरामद
विज्ञापन
बस्ती। जिले की हर्रैया थाना एवं सर्विलांस पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से सेंध लगाकर चोरी के दो आरोपियों को दबोचा है। उनके पास से सोने-चांदी के जेवर, चोरी की बाइक और 22,200 रुपये बरामद हुए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के निपनिया मोड़ के पास मंगलवार को वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति मिले। तलाशी ली गई तो उनके पास से जेवर और नकदी बरामद हुई।
दोनों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गोसाईजोत निवासी बृजेश कुमार और हर्रैया थाना क्षेत्र के रमया गांव निवासी अमन गौतम के रूप में की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरामद नकदी और सभी सामग्री चोरी की है। संवाद