फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police Inspector Murder in Kanpur

थाने के अंदर 'दरोगा पच्चालाल' की चाकुओं से गोदकर हत्या, ये वजह आ रही सामने

Tue, 03 Jul 2018 11:05 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 03 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Police Inspector Murder in Kanpur
थाना सजेती में दरोगा के आवास के बाहर खड़े एसएसपी और अन्य अधिकारी।
यूपी के कानपुर में थाने के अंदर दरोगा की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी दूसरे दिन शाम को हो पाई। थाने के अंदर दरोगा की हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी अखिलेश कुमार और अन्य अधिकारी देर शाम मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। फोरेसिंक टीम को भी बुलाया गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को पूरे दिन थाने में नहीं दिखे पच्चालाल

मूलरूप से जनपद सीतापुर के थाना मानपुर के गांव रामपुर गढ़ी निवासी पच्चालाल गौतम (58) की बीते दिसंबर के महीने में घाटमपुर थाना सजेती में एचसीपी के पद पर तैनाती हुई थी। वह थाना परिसर में बने सरकारी आवास में रहते थे। बीते सोमवार को एचसीपी पच्चालाल ड्युटी करने के बाद अपने आवास पर चले गए। अगले दिन मंगलवार को वह पूरे दिन थाने में नहीं दिखे। शाम करीब 6.30 बजे के आसपास थाने के दीवान सुरेश पाल किसी कागज में हस्ताक्षर कराने के लिए उनके आवास पर गया।

विज्ञापन


शरीर पर कई जगह चाकू के घाव
बाहर से किवाड़ भिड़े हुए थे। उसने जैसे ही किवाड़ खोले तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गया। अंदर तख्त पर एचसीपी पच्चलाल की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी और वह सिर्फ अंडरवियर पहने हुए था। दरोगा के शरीर पर कई जगह चाकू के घाव थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में ये आया सामने
थाने के भीतर आवास में एचसीपी की हत्या की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार और एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में हत्या किसी नजदीकी अथवा परिचित द्वारा किए जाने की आशंका है। 


दरोगा ने की थीं दो शादियां
कानपुर घाटमपुर सजेती थाने में तैनात एचसीपी पच्चलाल की दो शादियां हुईं थीं। उसने दूसरा प्रेम विवाह हरदोई में तैनाती के दौरान किया था। दूसरी पत्नी से दो बेटियां बताई गई हैं। वहीं, जल्द ही वह सेवानिवृत्त भी होने वाले थे। पुलिस अधिकारी इस ओर भी जांच कर रहे हैं। पता लगाया जा रहा है कि बीते दो दिनों के दौरान एचसीपी से कौन मिलने आया और उनके कमरे में गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed