{"_id":"5a60c4c44f1c1b8a268b5159","slug":"police-encounter-with-dacoit-babuli-kol-gang-in-chitrakoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में डकैताें का खाैफ, बबुली को जिंदा लाओ या मुर्दा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चित्रकूट में डकैताें का खाैफ, बबुली को जिंदा लाओ या मुर्दा
Fri, 19 Jan 2018 06:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 19 Jan 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
डकैत बाबुली काेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के चित्रकूट में कुख्यात डाकू बबुली कोल अब साढ़े पांच लाख और डाकू गौरी यादव डेढ़ लाख का इनामी बन गया हैं। चित्रकूट व सतना समेत आसपास के जिलों में भी दहशत फैलाने वाले इन डकैतों के गैंग का सफाया करने के लिए एमपी और यूपी के पुलिस अधिकारियों ने जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए इनाम बढ़ाया है।
सीमा क्षेत्र में वारदात बढ़ने पर मप्र पुलिस ने बढ़ाया इनाम
2 of 4
बाबुली काेल
चित्रकूट सहित आसपास के जिलों में दहशत फैलाने वालों में डाकू बबुली कोल व डाकू गौरी यादव प्रमुख लिस्ट में हैं। बबुली पर तो लगभग एक सैकड़ा और गौरी पर 30 हत्या, डकैती, अपहरण, फिरौती, बलात्कार, धमकी व पुलिस मुठभेड़ के मामले दर्ज हैं। इसमें यूपी पुलिस ने बबुली पर अभी तक पांच लाख और गौरी यादव पर एक लाख का इनाम घोषित कर रखा है। इन डकैतों की मप्र के सीमावर्ती जिलों में भी दहशत है। इन पर वहां भी कई मामले दर्ज हैं।
बबुली को जिंदा या मुर्दा लाओ, साढे़ पांच लाख पाओ
3 of 4
बंदूक के साथ बाबुली काेल
सतना एसपी राजेश हिंडगकर ने बताया कि लगातार मप्र क्षेत्र में इन डकैतों की वारदात बढ़ रही है। दोनों को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए इनाम में क्रमश: 20 व 25 हजार रुपये बढ़ा दिया गया है। अब बबुली और गौरी दोनों मप्र पुलिस रिकार्ड में 50-50 हजार के इनामी बन गए हैं। कुल मिलाकर अब डाकु बबुली कोल साढे़ पांच और डाकू गौरी यादव डेढ़ लाख के इनामी बन गए हैं। अभी तक मप्र में बबुली कोल पर 30 हजार और गौरी यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
50 हजार का इनामी बनेगा डाकू नवल धोबी
4 of 4
डेमो पिक
सीमा क्षेत्र में दो शिक्षकों का अपहरण कर फिरौती वसूलने से सुर्खियों में आया डाकू नवल धोबी पर भी मप्र पुलिस ने इनाम बढ़ाने की सिफारिश की है। एसडीओपी आलोक शर्मा व नया गांव थाना प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी ने बताया कि अभी नवल धोबी दस हजार का इनामी है। लगातार क्षेत्र में वारदात करने वाले और डाकू ललित पटेल गैंग के बचे सदस्य नवल पर 40 हजार का इनाम बढ़ाने की फाइल भेजी गई है। इससे यह डाकू 50 हजार का इनामी होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।