{"_id":"5a9d45404f1c1bb06f8b4de1","slug":"police-could-not-caught-culprit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"28 सालाें से यह अपराधी पुलिस से खेल रहा है लुकाछिपी का खेल, अब भी है पकड़ से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
28 सालाें से यह अपराधी पुलिस से खेल रहा है लुकाछिपी का खेल, अब भी है पकड़ से दूर
Tue, 06 Mar 2018 09:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Mar 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के हमीरपुर जिले में एक अपराधी एक-दाे नहीं पूरे 28 सालाें से पुलिस से अांख मिचाेली का गेम खेल रहे हैं। इनमें तीन अपराधी ऐसे हैं जिन पर बारह-बारह हजार रुपये का इनाम घोषित है जबकि एक ऐसा सजायाफ्ता अपराधी है जो 28 सालों से फरार है।
2 of 4
डेमो पिक
जिले में इनाम घोषित पांच अपराधी काफी समय सो पुलिस से लुकाछिपी का गेम खेल रहे हैं। ललपुरा थाने में एक अपहरण कर हत्या करने के मामले में लल्लू उर्फ बाबा प्रजापति निवासी उमरी थाना बिंवार छह सालों से फरार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक की ओर से पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित है। जरिया थाने में वर्ष 2015 में दर्ज अपहरण के मामले में राकेश कुशवाहा पुत्र परमेश्वरी निवासी अमूंद भी ढाई हजार इनामिया है।
3 of 4
डेमो पिक
यह अाज भी पुलिस की पहुंच से दूर है। मौदहा कोतवाली पुलिस भी छोटे सोनी निवासी बंजारी रोड कस्बा चंदला जनपद छतरपुर (मप्र) व चच्चू चौरसिया उर्फ हिरेश पुत्र राजेंद्र निवासी चौरसिया मोहल्ला लवकुशनगर लौंड़ी जनपद छतरपुर पर भी पुलिस अधीक्षक की ओर से बारह-बारह हजार रुपये का ईनाम घोषित है। छोटे सोनी व चच्चू चौरसिया वर्ष 2014 में हत्या के मामले में वांछित हैं जो आज तक पकड़े नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमो पिक
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा का रोशन खां के खिलाफ 1976 में हत्या का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसे कोर्ट से सजा हुई थी। सुमेरपुर थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि पैरोल पर यह अपराधी जेल से बाहर आया था। जो पिछले 28 सालों से फरार है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 12 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।