फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young woman fell from auto-rickshaw while mobile was being snatched.

Faridabad News: मोबाइल छीनने के दौरान ऑटो से गिरी युवती

Thu, 20 Aug 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Young woman fell from auto-rickshaw while mobile was being snatched.
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी के दौरान युवती के ऑटो से गिरकर घायल होने का मामला सामने आया है। 16 अगस्त की रात दिल्ली के सरोजनी नगर से खरीदारी कर अपनी बहन के साथ फरीदाबाद लौट रही युवती से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया। झपटमारी का विरोध करने के दौरान युवती ऑटो से नीचे गिर गई और उसके हाथ व जबड़े में चोट आई। दुर्गा एन्क्लेव निवासी योगिता मावडी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन हेमा के साथ सरोजनी नगर से खरीदारी करके फरीदाबाद लौट रही थी। दोनों ने बाईपास बॉर्डर से ऑटो लिया था। जैसे ही ऑटो दुर्गा माता मंदिर बाईपास के पास पहुंचा, बाइक सवार दो युवक ऑटो के पास आए। पीछे बैठे युवक ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। योगिता ने मोबाइल बचाने के लिए बदमाश का विरोध किया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ऑटो से नीचे गिर गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed