{"_id":"5a55e7324f1c1b35198b5da9","slug":"man-shot-monkey-with-air-gun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: बंदर काे मार दी गाेली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
PHOTOS: बंदर काे मार दी गाेली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 10 Jan 2018 03:43 PM IST
घायल बंदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसान अपनी इंसानियत भूल कर हैवान बनता जा रहा है। शायद इसीका नतीजा कानपुर में देखने काे मिला जब एक प्लास्टिक काराेबारी ने एक बेजुबान बंदर पर गाेली दाग दी। एयर गन की इस गाेली से बंदर बुरी तरह घायल हाे गया। इलाकाई लाेगाें ने उसे पशु चिकित्सालय में भर्ती करवाया है।
घायल बंदर की चाेट देखता डाॅक्टर
किदवई नगर एम ब्लॉक में मंगलवार को बंदरों के झुंड ने प्लास्टिक कारोबारी गोपाल गुप्ता की पत्नी उर्मिला पर हमला बोल दिया। उनके पैर में काट लिया। गोपाल उन्हें बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया। किसी तरह दोनों भागे। इसके बाद गोपाल ने एयरगन से छर्रे चला दिए। जिससे बंदरों में भगदड़ मच गई। भागते वक्त एक बंदर के सिर में कील घुस गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
बंदर
एम ब्लॉक किदवई नगर निवासी गोपाल गुप्ता की प्लास्टिक फैक्ट्री है। वह अपने तीन मंजिला मकान के प्रथम तल पर पत्नी उर्मिला के साथ धूप में बैठकर चाय पी रहे थे। उसी दौरान 15-20 बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया। बंदरों ने उर्मिला पर हमला कर दिया। वह और गोपाल जान बचाने के लिए भागे तो बंदर ने उर्मिला के पैर में काट लिया। सिर पर भी काटने की कोशिश की। किसी तरह गोपाल और उर्मिला ने कमरे में घुस कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
चिप्स खाता बंदर
इसके बाद गोपाल ने बंदरों को भगाने के लिए एयरगन चला दी। भागते वक्त एक बंदर दीवार से टकरा गया। दीवार पर लगी लोहे की कील उसके सिर पर लग गई। बंदर को लहूलुहान देख मोहल्लेवालों ने उसे गोली मारे की सूचना पुलिस को दे दी। बाबूपुरवा पुलिस मौके पर पहुंची और गोपाल को पूछताछ के लिए थाने ले आई।
बंदर ने फ्रिज खाेल फैलाया सामान
उसकी एयरगन को भी कब्जे में ले लिया। थानाप्रभारी ने बताया कि बंदर को रायपुरवा थाने के पास स्थित पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गोपाल के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। उनकी एयरगन को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। देर शाम गोपाल को पुलिस ने छोड़ दिया।