यूपी के औरैया जिले की सदर कोतवाली में साेमवार दाेपहर एक युवक बदहवास हालत में पहुंचा। पुलिस वालाें ने उसे चुपकरा राेने का कारण पूछा। वह बाेला साहब...मेरे बेटे काे मुझ से चुरा कर वाे ले गई। उसे ढूंढ कर मेरा बेटा मुझे लाकर दाे। इतना बाेल कर युवक पुलिस वालाें के सामने फफक के राेने लगा।
सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित पति ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ पत्नी को बहला फुसलाकर गायब करने की तहरीर दी है। पति ने बताया कि जाते समय उसकी पत्नी 45 हजार रुपये नगद के अलावा मां के हजाराें रुपये कीमत के आभूषण भी साथ ले गई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि जाते समय उसकी पत्नी ढाई साल के मासूम पुत्र को भी साथ ले गई है। कहा कि जब इसकी जानकारी होने पर उसने परिवारीजनों को उलाहना दिया।
युवक ने बताया कि उन लोगों ने मेरी मां को जान से मारने धमकी दी है। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने व जेवरात वापस न देने की बात कही दी है। पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।