{"_id":"5a89bab64f1c1b9b248b5d15","slug":"man-killed-lucknow-unnao-road","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे की ससुराल जा रहा था पिता, रास्ते में मिली इतनी दर्दनाक माैत की रूह भी कांप जाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे की ससुराल जा रहा था पिता, रास्ते में मिली इतनी दर्दनाक माैत की रूह भी कांप जाए
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ के थाना माल के गांव रघुनाथपुर शाहपुर गोड़वा निवासी अधेड़ की औरास थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसकी दोनों आंखे भी फोड़ दीं। शव को औरास के डकौली मार्ग पर फेंक कर भाग निकले।
डेमो पिक
लखनऊ जिले के माल थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर शाहपुर गोड़वा निवासी पहलवान सिंह (45) पुत्र रणधीर सिंह रविवार सुबह दस बजे अपने बेटे अजय सिंह की ससुराल फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव तकिया निगोही निवासी रामबीर सिंह के यहां जाने के लिए बाइक से निकला था। औरास थानाक्षेत्र के गांव परसहरा तिराहे से डकौली जाने वाले कच्चे संपर्क मार्ग पर पहले से घात लगाए बैठे थे।
डेमो पिक
हत्यारों ने उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने पहलवान सिंह के मत्थे व गर्दन में कई वार किए। मौत हो जाने के बाद उसकी दोनों आंखे भी फोड़ दी और शव संपर्क मार्ग पर फेंककर भाग निकले। खेतों की ओर गए लोगों ने शव पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
तलाशी में युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई और पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचे और पहचान की। हत्या की जानकारी पर सीओ सफीपुर डा. भीम कुमार गौतम ने भी घटनास्थल पर पहुंच जांच की।
विज्ञापन
डेमो पिक
मृतक की पत्नी रामसुखी के अलावा बेटों में अजय, राजकुमार, नरेंद्र व अनुज रो-रोकर बेहाल हैं। एसओ कमलेश्वर यादव ने बताया कि अभी तक जमीनी विवाद की बात समाने आ रही है। मृतक के बेटे नरेंद्र ने बड़े भाई अजय के फतेहपुर चौरासी थानक्षेत्र निवासी ससुरलीजनों पर आशंका जताते हुए तहरीर दी है। लेकिन पूरी जांच करने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।