{"_id":"5a84258a4f1c1b4f588b88cf","slug":"girl-commited-hanging-suicide-wrote-suicide-note-on-wrist-against-in-laws","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर रोज तिल तिल मरती हूं...कलाई पर लिखा दिल का दर्द और फंदे पर झूल गई गर्भवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर रोज तिल तिल मरती हूं...कलाई पर लिखा दिल का दर्द और फंदे पर झूल गई गर्भवती
Sun, 18 Feb 2018 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कालका में महिला ने फंदा लगाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर रोज तिल तिल मरती हूं मैं, बस अब बर्दाश्त नहीं होता...। गर्भवती लड़की ने कलाई पर लिखकर अपने दिल का दर्द बयां किया और फंदे पर झूल गई।
2 of 5
कालका में महिला ने फंदा लगाया
इस तरह वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले एक लव मैरिज का दुखद अंत हो गया। मामला हरियाणा के पंचकूला का है। कालका में रेलवे कॉलोनी निवासी कौशल्या(32) ने सुसाइड कर ली। उसकी शादी को 27 महीने ही हुए थे और वह तीन महीने की गर्भवती थी।
3 of 5
कालका में महिला ने फंदा लगाया
फंदे पर झूलने से पहले कौशल्या ने अपनी बाईं कलाई पर पेन से सुसाइड नोट भी लिखा है कि मेरे एक गलत फैसले ने आज मुझे यहां पहुंचा दिया। काश मैंने अपने मां-बाप की मानी होती। काश मेरे पति ने मेरा साथ दिया होता। धन्यवाद प्रभु।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कालका में महिला ने फंदा लगाया
मृतका के पिता परमानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रमोद कुमार इलेक्ट्रिसिटी व प्लम्बर का काम करता है। नवंबर 2016 में उसकी और कौशल्या की लव मैरिज हुई थी। कौशल्या बद्दी में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी।
विज्ञापन
5 of 5
कालका में महिला ने फंदा लगाया
पिता परमानंद ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही प्रमोद की मां और उसकी बहन चारु कौशल्या को तंग करने लगे थे। परेशान आकर कौशल्या उनके पास आकर रहने लगी थी। करीब दो महीने पहले ही प्रमोद उसे समझा-बुझाकर कालका ले गया था। पिता के बयान पर मृतका की सास और उसकी ननद चारु के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ना करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।