फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘कन्हैया’ और ‘शिवांजलि’ की रहस्मयी मौत ने सबको किया हैरान

Mon, 27 Mar 2017 11:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कन्नौज
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 27 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
lovers dead body found on railway track
रोते बिलखते मृतक के परिजन, घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज -फर्रुखाबाद रूट के रेलवे ट्रैक पर प्रेमी जोड़े का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रेमी युगल एक ही गांव के रहने वाले है। दोनों देर रात से लापता थे। मौके पर पहुंचे लड़की और लड़के परिजनों ने गांव के पांच लोगों पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। वही मामले की छानबीन में जुटी पुलिस टीमें आनर किलिंग से वारदात को जोड़ कर पड़ोसियों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। 
lovers dead body found on railway track
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
कन्नौज गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी कन्हैया (18) पुत्र दिनेश प्रजापति का बीते कई सालों से गांव में रहने वाली 16 वर्षीय शिवांजलि पुत्री दलवीर वर्मा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बचपन में शिवांजलि की मां की मौत हो जाने के बाद से वह लालपुर गांव में अपने नाना कप्तान सिंह के साथ रहती थी। सोमवार की सुबह  मलिकपुर रेलवे स्टेशन के पास कन्नौज कोल्ड स्टोरेज के सामने रेलवे ट्रेैक शिवाजंलि और कन्हैया का शव ग्रामीणों ने देखा। प्रेमी युगल का शव मिलने की सूचना पाते ही गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस समेत कई थानों की पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने मौके का मुआयना करते हुए हत्या की आशंका जाहिर की।  
lovers dead body found on railway track
मामले की जानकारी देते गांव वाले
शिवांजलि के नाना कप्तान सिंह व कन्हैया के पिता दिनेश कुमार ने रंजिश के चलते अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के हवलदार वर्मा व उसके पुत्र रजनेश और सतेंद्र समेत भतीजे सुरेंद्र पुत्र बेचेलाल व अवनीश सक्सेना पुत्र चंद्रपाल के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी है। घटना के बाद से सभी आरोपी गांव से फरार है। कन्हैया के पिता दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार की शाम को आरोपी सुरेंद्र ने उसके पुत्र को खेत में आलू भुनने के बहाने बुलाया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। जबकि शिवांजलि के नाना का कहना है कि रात दो बजे चापाई पर शिवांजलि के न मिलने पर आस-पास उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस रंजिश के साथ-साथ आनर किलिंग की भी संभावना जाहिर कर ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lovers dead body found on railway track
गांव में पसरा सन्नाटा
कन्हैया और शिवांजलि की हत्या की गुत्थी सुलझती नजर नहीं आ रही है। मामले में हत्या से लेकर आनर किलिंग तक का शक बना हुआ है। इधर दोनो पक्षों की ओर से तहरीर देने के बाद पुलिस का शक और गहराता जा रहा है। फिलहाल पुलिस पीड़ितों की तहरीर के साथ ग्रामीणों से मिल रही जानकारी के आधार पर जांच करने में जुट गई है। देखना यह है कि पुलिस की जांच में कन्हैया की शिवांजलि की मौत के पीछे कौन शामिल मिलता है। सूत्रों की माने तो मामला गैर बिरादरी का होने के कारण दोनो परिवार कन्हैया व शिवाजलि की शादी के लिए राजी नहीं थे। जिसके चलते वह चोरी छिपे मिलते थे। इसकी जानकारी दोनो परिवारों को थी। तो वहीं शिवांजिल भी कई बार मना करने के बाद भी नहीं मान रही थी। कुछ ऐसा ही हाल कन्हैया के परिवार में था। दोनो परिवार परेशान थे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed