फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप अाैर मेरे पिता की हत्या के लिए BJP विधायक काे मिले माैत की सजा- उन्नाव रेप कांड पीड़िता

Fri, 11 May 2018 12:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 11 May 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
I demand death penalty for BJP MLA Kuldeep Singh Sengar
उन्नाव रेप पीड़िता
बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गैंगरेप अाैर रेप पीड़िता के पिता की हत्या की जांच सीबीअाई की टीम कर रही है। विधायक अाैर उसके सहयाेगी सलाखाें के पीछे पहुंच चुके हैं। इसी बीच रेप पीड़िता ने सरकार से विधायक काे मृत्यु दंड देने की मांग की है। जानिए क्या हैपूरा मामला।


 
I demand death penalty for BJP MLA Kuldeep Singh Sengar
रेप पीड़िता
11 जून 2017 को पीड़िता गायब हो गई थी। पीड़ित परिवार ने शुभम, अवधेश पर केस दर्ज कराया था। 21 जून को पीड़िता वापस आ गई और 22 जून 2017 काे उसने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे। इस बयान में उसने तीन लोगों के नाम लिए थे लेकिन विधायक का नाम इस बयान में नहीं था।

 
I demand death penalty for BJP MLA Kuldeep Singh Sengar
रेप पीड़िता का परिवार
जून के महीने से शुरू हुई इस वारदात में बड़ा मोड़ तब आया जब जुलाई में पीड़िता ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर विधायक कुलदीप सेंगर पर रेप का आरोप लगा दिया। इसी के बाद विधायक समर्थकों और पीड़ित परिवार के बीच टकराव बढ़ गया। पीड़ित परिवार की अाेर से 22 फरवरी को उन्नाव की जिला अदालत में अर्जी दी गई। अर्जी में एक बार फिर विधायक पर रेप का आरोप लगाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
I demand death penalty for BJP MLA Kuldeep Singh Sengar
रेप पीड़िता एवं अाराेपी विधायक
कहा गया कि आरोपी शुभम की मां शशि उसे नौकरी दिलाने के बहाने विधायक के घर ले गई थी। शशि इन आरोपों से इंकार कर रही हैं। शशि का कहना है कि उनके बेटे शुभम पर पीड़ित ने शादी का दवाब बनाया था और नहीं मानने पर उनके बेटे को फंसा दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था लेकिन विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 
विज्ञापन
I demand death penalty for BJP MLA Kuldeep Singh Sengar
कुलदीप सिंह सेंगर
इसी बीच दबंगों ने 3 अप्रैल को कोर्ट से लौटते ही पीड़िता के पिता को मार-मार कर अधमरा कर दिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमे में उसे जेल भेज दिया। उन्नाव जिला अस्पताल में इलाज के दाैरान पीड़िता के पिता की माैत हाे गई। आठ अप्रैल को पीड़िता ने अपने परिवार के साथ सीएम आवास के बाहर आत्महत्या का प्रयास किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed