{"_id":"5ad612314f1c1b84028b50e4","slug":"gang-rape-victim-wants-justice-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाेद में दुधमुंही बच्ची काे लेकर गैंगरेप पीड़िता काट रही है अधिकारियाें की चाैखट के चक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाेद में दुधमुंही बच्ची काे लेकर गैंगरेप पीड़िता काट रही है अधिकारियाें की चाैखट के चक्कर
Wed, 18 Apr 2018 06:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 18 Apr 2018 06:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कठुअा रेप कांड अाैर उन्नाव रेप केस काे लेकर पूरे देश में विराेध जताया जा रहा है। हर काेई रेप पीड़िता काे न्याय दिलाने के लिए लड़ रहा है पर चित्रकूट में गैंगरेप की शिकार एक महिला महीनाें से अधिकारियाें की चाैखट के चक्कर काट-काट कर थक गई पर किसी ने उसकी एक नहीं सुनी।
2 of 4
डेमाे पिक
चित्रकूट निवासी एक गैंगरेप पीड़िता दुधमुंही बालिका को लेकर न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों पर आरोपी से सांठगांठ करने का आरोप लगाकर अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। उसने बताया कि आरोपी उसकी हत्या भी करा सकते हैं आए दिन धमकी दी जा रही है।
3 of 4
डेमाे पिक
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय गई पीड़िता ने बताया कि उसके साथ सन 2017 में कर्वी निवासी मानसिंह, छोटेलाल व नंदकिशोर ने गैंगरेप किया। कोतवाली पुलिस ने इसकी रिपोर्ट तक दर्ज करना जरूरी नहीं समझा। इसके बाद अदालत के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अब पुलिस जांच अधिकारी ने आरोपियों के साथ मिलकर जबरन समझौता करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमाे पिक
इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 13 अप्रैल की देर शाम को उसे रानीपुर भट्ट के पास आरोपियों ने पकड़कर पीटा और मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर आरोपियों को पकड़कर छोड़ देती है और कागज में अपनी ड्यूटी पूरी दिखा रही है। उसे अपनी व बच्चों की जान का खतरा बना है। इसके विरोध में गुरुवार से एसपी कार्यालय के सामने अनशन शुरू करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।