यूपी में हमीरपुर के सामूहिक हत्याकांड मामले में पुलिस की गिरफ्त में हत्यारे पति नफीस को देखकर घर में मौजूद उसकी पत्नी सीमन ने रोते हुए कहा कि यह घटना क्यों की। इस पर आरोपी घर में इधर से उधर देखता रहा, लेकिन किसी को भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। रोती-बिलखती महिलाएं और रिश्तेदार बेहोश हो गए। अपने कातिल बेटे को घर आते देख पिता नूरबख्श ने मुंह फेर लिया।
2 of 5
हमीरपुर सामूहिक नरसंहार
- फोटो : अमर उजाला
भतीजी आलिया को भी नहीं बक्शा
नूरबख्श ने बताया कि मृतक आलिया को हत्यारोपी नफीस बहुत प्यार करता था। बाहर से जब भी घर आया तो आलिया के लिए कुछ न कुछ खाने का सामान जरूर लाता था। बताया कि जैसे ही घर आता था तो आलिया उसे बड़े पापा कहते हुए उसके गले लग जाती थी। यह कहते हुए नूरबख्श का गला रुंध गया और धीमी आवाज में कहा कि फिर भी आलिया को नहीं बक्शा।
3 of 5
हमीरपुर सामूहिक नरसंहार
- फोटो : अमर उजाला
अकेले घटना को अंजाम देने की बात गले नहीं उतर रही
पांच लोगों की एक ही समय पर एक ही व्यक्ति द्वारा हत्या करने की बात परिजनों और लोगों को हजम नहीं हो रही है। शनिवार को पीड़ित परिजनों की महिला रिश्तेेदारों ने बताया कि नूरबख्श की दूसरी पत्नी रसीदन का पुत्र शानू जो अलग मकान बनाकर कालपी चौराहे पर रहता है, उसके द्वारा उसके परिवार के लोगों को जानमाल की धमकी दी जा रही है।
4 of 5
हमीरपुर सामूहिक नरसंहार
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही घटना को एक व्यक्ति द्वारा अंजाम देने के खुलासे पर भी अंगुली उठने लगी है। हालांकि, घटना के खुलासा के समय एडीजी प्रयागराज एसएन साबत द्वारा पूरा घटनाक्रम बताते हुए एक व्यक्ति द्वारा ही घटना को किए जाने की बात कही गई है।
5 of 5
हमीरपुर सामूहिक नरसंहार
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिजनों की मांग पर पुलिस फोर्स तैनात
घटना के बाद से लगातार धमकी मिलने की पीड़ित नूरबख्श ने एसपी हेमराज मीणा से शिकायत की, जिस पर एसपी ने घर पर पांच दरोगा, 12 सिपाहियों के साथ पीएसी तैनात करा दी है। एसपी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने बताया कि जो भी धमकियां मिल रही हैं। उससे संबंधित जांच सीओ अनुराग सिंह को सौंपी गई है।