फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर किसने रची मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश!

Tue, 28 Aug 2018 10:22 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 28 Aug 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to harm Pushpak Express
लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर सरैंया रेलवे क्रासिंग व छमक नाली के बीच ट्रैक पर पड़ी बाइक में इंजन फंसा, यात्री सहमे
लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर उन्नाव गंगाघाट थाना क्षेत्र के सरैंया रेलवे क्रासिंग-छमक नाली के बीच रविवार की रात अप ट्रैक पर लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश रची गई। इंजन में ट्रैक पर पड़ी बाइक फंस जाने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। हालांकि बाइक इंजन में टकराने से पूरी ट्रेन हिल गई। इससे ट्रेन में सफर कर यात्री भी किसी अनहोनी की आशंका से सहम गए। लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी तो रेल महकमे के अफसरों के हाथ पांव फूल गए।

 
Conspiracy to harm Pushpak Express
पुष्पक एक्सप्रेस को पलटाने की सूचना पर जांच करते पुलिस के अधिकारी।
उधर, ट्रेन को पलटाने की साजिश की चर्चा और रेल मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट पर ट्विट होने से दिल्ली तक मामले की गूंज पहुंच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी और गंगाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार सुबह तक करीब सात घंटे जांच चलती रही। रेल अधिकारी ट्रेन पलटाने की साजिश को फिलहाल निराधार बता रहे हैं। सीओ सिटी ने बताया कि रेल ट्रैक पर मिली बाइक दो माह पहले चोरी हुई थी। उन्होंने बाइक चोर तक पहुंचने और उससे पूछताछ कर मंशा जानने की बात कही है।
 
Conspiracy to harm Pushpak Express
पुष्पक एक्सप्रेस
लखनऊ से मुंबई जा रही अप पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन रविवार की रात 8:38 बजे उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुंची और दो मिनट रुकने के बाद 8:40 बजे कानपुर रवाना हुई। रात करीब 9 बजे ट्रेन सरैंया रेलवे क्रासिंग व छमक नाली पुल के बीच खंभा नंबर 65/29 व 65/31 के मध्य पहुंची, तभी ट्रैक के बीच बाइक पड़ी देख लोको पायलट ने ट्रेन रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाया। लेकिन तब तक ट्रेन ट्रैक पर पड़ी बाइक की चपेट में आ गई। इंजन में बाइक फंसने से ट्रेन पूरी तरह हिल गई। गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। किसी तरह की साजिश और रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने की आशंका में कानपुर जा रही मऊ आनंद बिहार एक्सप्रेस को मगरवारा स्टेशन पर रोक दिया गया। इसी दौरान पुष्पक एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त करने की साजिश की चर्चा शुरू हुई तो मंडल  के रेल अधिकारी भी सकते में आ गए। दिल्ली के बड़े अधिकारी भी पल-पल की अपडेट लेने में जुट गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Conspiracy to harm Pushpak Express
पुष्पक एक्सप्रेस
दो महीने पहले चोरी हुई थी ट्रैक पर मिली बाइक
रेलवे पुलिस ने ट्रेन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई बिना नंबर की बाइक को कब्जे में लिया और घटनास्थल सिविल क्षेत्र का होने के चलते गंगाघाट पुलिस को सौंप दी। रेलवे सुरक्षा बल व सिविल पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। सीओ सिटी स्वतंत्र सिंह भी पहुंचे और बाइक की चेसिस नंबर के आधार पर सोमवार को एआरटीओ से वाहन स्वामी का नाम पता लगाया गया। जानकारी मिली कि बाइक गंगाघाट के कृष्णानगर निवासी ब्रह्मशंकर की है। पुलिस ने वाहन स्वामी से पूछताछ की तो बताया कि उसकी बाइक 26 जून को चोरी हुई थी। इसकी रिपोर्ट गंगाघाट थाने में 29 जून को दर्ज कराई गई थी। दोनों टीमों ने गंगाघाट व आजाद नगर के आपराधिक इतिहास वाले शातिरों की गिरफ्तारी के प्रयास में दबिश देना शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन
Conspiracy to harm Pushpak Express
डेमो - फोटो : डेमो
बोले अधिकारी
सीओ सिटी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। ट्रेन पलटाने की साजिश की आशंका पर बताया कि जो भी होगा जल्द ही जांच में सामने आ जाएगा। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि जिस जगह ट्रैक पर बाइक पड़ी थी। उस स्थान से विश्व मानव रूहानी केंद्र से आजाद नगर तरफ आने जाने का राहगीरों ने रास्ता बना रखा है। ट्रेन पलटाने की साजिश फिलहाल अभी जांच में स्पष्ट नहीं हो रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed