फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां गैंगरेप पीड़िता ने दी एेसी धमकी कि सुनकर पुलिसवालों के उड़ गए होश 

Tue, 08 May 2018 02:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 08 May 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
Gangrepe in kanpur
डेमाे पिक
यूपी में कानपुर शहर के बिठूर क्षेत्र में एक वर्ष पहले हुए गैंगरेप मामले की पीड़िता ने पुलिसवालों को ही धमकी दे डाली। पीड़िता की धमकी सुन पुलिसवालों के होश उड़ गए और पुलिस ने पीड़िता का घर घेर लिया। जानें क्या है पूरा मामला... 
Gangrepe in kanpur
डेमाे पिक
बिठूर में एक वर्ष पूर्व गैंगरेप के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने आत्मदाह की धमकी दे दी। इससे घबराई पुलिस ने सोमवार सुबह पीड़िता का घर घेर लिया। एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने किसी तरह कार्रवाई का भरोसा दिलाकर पीड़िता को मनाया। देर शाम तक घर के बाहर पुलिस डटी रही। 
 
Gangrepe in kanpur
डेमाे पिक
पुलिस के मुताबिक विजय नगर गल्लामंडी में रहने वाली युवती कानपुर देहात में निजी पॉलीटेक्निक संस्थान में पढ़ाती हैं। युवती का भाई हरिद्वार के कालेज में शिक्षक है। उसके खिलाफ निरंजन लक्सर की नाबालिग लड़की ने 14 जुलाई 2016 रेप समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया था। छूट के आने के बाद 21 नवंबर 2016 को आरोपी की ओर से नाबालिग लड़की, पिता और मां के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कई धाराओं में काकादेव थाने में रिपोर्ट लिखाई गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gangrepe in kanpur
डेमाे पिक
नौ जनवरी 2017 को काकादेव थाने में आरोपी ने कोर्ट के आदेश पर एक और रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद आरोपी के भाई ने 18 अक्तूबर 2016 को नाबालिग लड़की के परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 26 मई 2017 को आरोपी की शिक्षिका बहन ने नाबालिग लड़की के फुफेरे भाई, सगी बहन व दो अज्ञात के खिलाफ बिठूर थाने में गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। साक्ष्य न मिलने पर पुलिस ने इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। 10 अप्रैल 2018 को एसएसपी ने मामले की पुन: विवेचना के आदेश दिए। आरोपी के भाई ने 9 अक्टूबर 2017 को एक बार फिर नवाबगंज थाने में कोर्ट के आदेश पर कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। सुबूत न मिलने पर इस मामले में भी पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी।

 
विज्ञापन
Gangrepe in kanpur
डेमाे पिक
इधर, पॉलीटेक्निक शिक्षिका ने गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को एसएसपी दफ्तर या घर में आत्मदाह की धमकी दे डाली। इससे पुलिस हरकत में आ गई। सुबह ही काकादेव और बिठूर थाना पुलिस, एसपी और सीओ स्वरूप नगर पुलिस शिक्षिका के घर पहुंच गई। एसपी ने शिक्षिका को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष विवेचना होगी। किसी के साथ पक्षपात नहीं होगा, लेकिन पुलिस दबाव में किसी को गलत तरीके से जेल नहीं भेजेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed