{"_id":"5aa02b224f1c1baa1b8bb293","slug":"cbi-arrests-income-tax-officer-taking-bribe-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने फर्रुखाबाद में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आयकर अधिकारी को धरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई ने फर्रुखाबाद में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आयकर अधिकारी को धरा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर,
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
यूपी के फर्रुखाबाद में लखनऊ से आई सीबीआई टीम ने मंगलवार रात आयकर अधिकारी और एक अधिवक्ता को मिठाई विक्रेता से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते धर दबोचा। आयकर अधिकारी को उसके आवास विकास स्थित सरकारी आवास से पकड़ा गया। साथ में अधिवक्ता भी था। दोनों ने मिठाई विक्रेता को सर्वे के नाम पर धमकाकर पांच लाख रुपये मांगे थे।
डेमाे पिक
टीम ने दोनों से रात भर गोपनीय स्थान पर पूछताछ की। सुबह उन्हें लेकर लखनऊ चली गई। साथ ही मिठाई विक्रेता के आयकर रिटर्न संबंधी अभिलेख भी ले गई है। शहर के मोहल्ला खतराना निवासी अरविंद भारद्वाज की नेहरू रोड पर बन्नू मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है। अरविंद ने बताया कि करीब दो महीने पहले शहर के नुनहाई कटरा निवासी आयकर अधिवक्ता प्रमोद शर्मा ने दुकान में आयकर विभाग के सर्वे की बात कही थी।
डेमाे पिक
इसी सिलसिले में उसने इनकम टैक्स अधिकारी संजय जैन से मिलने को कहा था। अरविंद ने सर्वे के लिए पहले नोटिस देेने की बात कही तो अधिवक्ता ने धमकाकर चुप करा दिया। 27 फरवरी को अधिवक्ता अरविंद की दुकान पर आया। कहा कि इनकम टैक्स अफसर छापेमारी के लिए किसी भी समय आ सकते हैं। इस पर अरविंद ने इनकम टैक्स अफसर संजय जैन से उसके आवास पर मुलाकात की तो उसने पांच लाख रुपये की डिमांड रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
चार लाख में सौदा तय हुआ। अरविंद ने रुपयों का इंतजाम करने के लिए शाम तक की मोहलत मांगी और मोबाइल पर सीबीआई लखनऊ को टोलफ्री नंबर पर पूरे मामले की जानकारी दे दी। सीबीआई ने अरविंद को लखनऊ बुलाकर अधिवक्ता व इनकम टैक्स अफसर को रंगे हाथ पकड़ने का तानाबाना बुना। सीबीआई के कहे अनुसार अरविंद 6 मार्च की शाम आयकर अधिकारी संजय जैन से मिलने उसके घर गया तो वहां अधिवक्ता प्रमोद शर्मा भी था।
विज्ञापन
डेमाे पिक
अरविंद ने आयकर अधिकारी को 2000-2000 के 75 नोट देकर बकाया राशि एक दो-दिन में देने की बात कही। इसी बीच सीबीआई टीम प्रभारी अनमोल सचान व उनकी सात सदस्यीय टीम ने आयकर अधिकारी और अधिवक्ता को रंगेहाथ धर दबोचा। टीम ने डेढ़ लाख रुपये कब्जे में ले लिए। सीबीआई, मिठाई दुकानदार और उसकी पत्नी रश्मीलता भारद्वाज की इनकम टैक्स रिटर्न से संबंधित पत्रावली भी साथ ले गई है।