फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bride's uncle murdered in marriage function

डांसर का नाच बंद कराने पर बारातियों का मूड खराब, बारात में सरेआम फायरिंग और फिर हत्या

Sat, 21 Apr 2018 12:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 21 Apr 2018 12:41 PM IST
सार

- डांस बंद कराने पर दुल्हन के चाचा की गोली मार कर हत्या 
- गमगीन माहौल में पूरी कराई गई शादी की रस्म 
- पड़ोसी गांव के चार भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
bride's uncle murdered in marriage function
डेमो पिक

विस्तार

शादी का माहौल था, चारों तरफ बस खुशियां ही खुशियां छाई हुई थीं इसी बीच डांसर गर्ल का नाच दुल्हन के चाचा ने बंद करा दिया। बस इतनी बात पर कुछ लोगों का मूड खराब हो गया। दोबारा डांस शुरू न होने पर कुछ अपराधी तत्व के लोगों ने चाचा के सीने से तमंचा सटाकर गोली मार दी। फायरिंग के बाद बारात में भगदड़ मच गई। दुल्हन के चाचा की मौके पर ही मौत हो गई।  वाकया फर्रुखाबाद कायमगंज कोतवाली के गांव चौखड़िया सिनौली में गुरुवार रात का है। मृतक के भाई ने चार भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 

डांस शुरू कराने की जिद करने लगे लोग

bride's uncle murdered in marriage function
डेमो पिक
रमेश शाक्य की बेटी सोनी की शादी कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नगला खुमानी निवासी कमलेश के बेटे रजनीश के साथ तय हुई थी। गुरुवार रात बारात आई। यहां नर्तकियों के डांस का इंतजाम चल रहा था। द्वारचार के बाद दुल्हन के चाचा छविराज शाक्य ने डांस बंद करा दिया। इससे डांस देखने आए पड़ोसी गांव बड़ी चौखड़ियां के लोगों का मूड उखड़ गया। वे डांस शुरू कराने की जिद करने लगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

डांस शुरू नहीं हुआ

bride's uncle murdered in marriage function
डेमो पिक

इसके बाद भी डांस शुरू नहीं हुआ तो तमंचे से छविराज के सीने में गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। भगदड़ मचते ही आरोपी भाग निकले। आनन- फानन में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान जश्न का माहौल गम में बदल गया। गमगीन माहौल में शादी की रस्म पूरी कराई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश की जा रही

bride's uncle murdered in marriage function
डेमो पिक

मृतक के भाई रमेश ने पड़ोसी गांव बड़ी चौखड़िया निवासी चार सगे भाई सिंटू उर्फ झम्मन यादव, राकेश, पप्पू व सुरेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed