{"_id":"5da708ca8ebc3e93aa19382a","slug":"anchor-s-wife-divya-murder-case-in-etawah-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यूज चैनल एंकर की पत्नी की हत्या, पहेली बनी मौत की वजह, दुष्कर्म की जांच के लिए लैब भेजी गई स्लाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
न्यूज चैनल एंकर की पत्नी की हत्या, पहेली बनी मौत की वजह, दुष्कर्म की जांच के लिए लैब भेजी गई स्लाइड
Wed, 16 Oct 2019 06:56 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
इटावा दिव्या हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इटावा कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा बल सिंह मोहल्ला में सोमवार को विवाहिता दिव्या मिश्रा की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई है। दुष्कर्म के संदेह को दूर करने के लिए स्लाइड बनाकर लैब भेजी गई है। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। मंगलवार को दिव्या के ससुर ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इटावा दिव्या हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद घर के ऊपरी मंजिल पर उनकी मां ने कुछ खटपट की। जिसे सुनकर उनकी नींद खुल गई। उठे तो घर का मेन गेट खुला मिला। संदेह होने पर ऊपर गए तो तीसरी मंजिल पर बने कमरे में दिव्या फर्श पर पड़ी थी। उसके सिर में पीछे की ओर चोट का निशान था। अचेतावस्था में खून बह रहा था। मोहल्लेवालों को बुलाया और दिव्या को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दिव्या को जान से मार दिया है।
दिव्या के पति अजितेश मिश्रा नोएडा में एक टीवी चैनल के एंकर हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे वे घर पहुंचे। रात को ही परिवार के अन्य सदस्य भी घर आ गए। रात करीब 11 बजे एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। वे कानपुर मीटिंग में शामिल होने गए हुए थे। एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम को एक बार फिर बुलाया और फिंगर प्रिंट उठवाए। परिवार के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की। वे करीब दो बजे मौजूद रहे।

न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पैनल ने किया पोस्टमार्टम
दिव्या का सोमवार रात को ही सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ पांडेय के आदेश पर तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। इनमें डॉ. पल्लवी दीक्षित, डॉ. उदय प्रताप व डॉ. रिषी यादव शामिल रहे। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पूरी तरह तो खुलासा नहीं किया। अलबत्ता इतना जरूर बताया कि सिर में चोट लगने से दिव्या की मौत हुई है। दुष्कर्म के संदेह को लेकर स्लाइड बनाकर लैब भेजी गई है।

हत्या में किसी जानकार व्यक्ति पर संदेह
पुलिस ने अब तक दिव्या की हत्या की वजह का खुलासा नहीं किया है। मोहल्ले में इस बात को लेकर चर्चा है कि दिव्या की हत्या किसी जानकार व्यक्ति ने की है। जिसे घर के अंदर की पूरी जानकारी थी। उसे मालूम था कि घर में किस वक्त दिव्या अकेली होती है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि ससुर प्रमोद की जब आंख खुली तो दरवाजे खुले मिले।
इससे साफ है कि ससुर के घर लौटने पर हत्यारा घर के अंदर मौजूद था, जो मौका देखकर भाग गया। हत्यारा किस मंशा से घुसा। यह भी अभी साफ नहीं है। इस संबंध में पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है। सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलु पर जांच की जा रही है।

सुबह हुआ अंतिम संस्कार
सोमवार रात करीब पौने 10 बजे दिव्या का पोस्टमार्टम होने के बाद भी शव तब घर पहुंचा जब एसएसपी ने मौके पर जाकर जांच पूरी कर ली। मोहल्ले वालों ने बताया कि एसएसपी रात करीब दो बजे गए। तब शव को घर वालों के सुपुर्द किया गया। मंगलवार सुबह यमुना तट पर दिव्या का अंतिम संस्कार हुआ।