फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः युवती से छेड़छाड़ पर भारी बवाल, दाे समुदायों के बीच पथराव में 4 घायल

Mon, 31 Oct 2016 01:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 31 Oct 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
 after Eve teasing riots in kanpur
छेड़खानी के बाद दाे समुदाय में जमकर हुअा मारपीट, पथराव।
एक अाेर जहां पूरा देश दीपावली का पर्व मना रहा था। वहीं, कानपुर के बजरिया में एक युवती से छेड़खानी पर जमकर बवाल हुअा। अाराेप है कि फूलमती तिराहे के पास एक समुदाय के कुछ अराजक युवकाें ने दूसरे समुदाय की लड़की पर अश्लील टिप्पणी कर दी। युवती ने घर जाकर बताया, तो उसके परिजन और मोहल्ले वाले सड़क पर आ गए।


आरोपी युवकों को सामने देखकर युवती पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। युवकों से मारपीट की सूचना उनके मोहल्ले में पहुंची, तो उसके पक्ष से भी तमाम लोग सड़क पर आ गए। फिर देखते ही देखते मारपीट ने सामुदायिक बवाल का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से र्ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें चार लाेग गंभीर रूप से घायल भी हाे गए। 
 
Trending Videos
 after Eve teasing riots in kanpur
बवाल के बाद पहुंची पुलिस
बवाल की सूचना पाते ही माैके पर कई थानाें की फाेर्स पहुंच गई, लेकिन पत्थरबाजी जारी रही। हालात बिगड़ता देख माैके पर पीएसी की टुकड़ी बुलाकर अराजक लाेगाें पर बल प्रयाेग किया गया।
 after Eve teasing riots in kanpur
बवाल के बाद सड़क पत्थराें से भर गया
दाेनाें पक्षाें की अाेर से इतना भारी पथराव हुआ कि चार लाेग इसमें गंभीर रूप से घायल हाे गए। जिन्हें इलाज के लिए उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
 after Eve teasing riots in kanpur
बवाल
हालात काबू हाेने पर पुलिस ने पूरे इलाके में एहतियातन तीन प्लाटून पीएसी तैनात कर दी। इस बीच अास-पास के लाेगाें के घराें में भी सन्नाटा छा गया। लाेग दीपावली की खुशियां छाेड़ घराें में दुबक गए। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि किसी पक्ष से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। माहौल बिगाड़ने को वालों को चिंहित कर लिया गया है। पुलिस अपनी तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed