फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोर्ट मैरिज के बाद भारी हिंसा, पथराव-मारपीट में 16 जख्मी, देखें तस्वीरें...

Thu, 03 Nov 2016 12:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
after court marriage violence, 16 injured in stone pelting-beating
गांव में भारी पुलिस बस तैनात - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज मानीमऊ सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मियागंज में युवक-युवती की कोर्ट मैरिज के बाद बुधवार को भारी हिंसा हुई। पथराव-मारपीट में 16 लोग जख्मी हो गए।  सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देख पथराव कर रहे लोग भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। मियागंज गांव निवासी लक्ष्मी देवी की पुत्री ने गांव के ही सुमित के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसी विवाद के चलते मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद पथराव हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर कुछ लोगों को शांति भंग में एसडीएम न्यायालय में पेश किया था। 

देखते ही देखते छतों से बरसने लगे पत्थर

after court marriage violence, 16 injured in stone pelting-beating
पथराव में जख्मी युवक - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की सुबह दोनों पक्ष जैसे ही आपने-सामने हुए फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे, छतों से पथराव शुरू हो गया। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक  रमेश चंद्र पांडेय और मानीमऊ चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस को देख पथराव करने वाले भाग गए।  पथराव में एक पक्ष से नेहा पुत्री बालक राम, दुन्नी पुत्र मंगूलाल, अंकित पुत्र पप्पू, विपिन पुत्र लालाराम, रामकली पत्नी मुंशीलाल, अजय पुत्र राधेश्याम, विशाल पुत्र नंदकिशोर, रामजोर पुत्र शिवशंकर, गुड्डी पत्नी आनंद कांत, रजोली पत्नी रामऔतार व दूसरे पक्ष से बाबूलाल पुत्र दुलारे, राजकु मार पुत्र भईयालाल, मुन्नीदेवी पत्नी बाबूलाल, सुनीता पुत्री भईयालाल, सोनी पत्नी भईयालाल घायल हो गए।

किसी ने नहीं दी पुलिस को तहरीर

after court marriage violence, 16 injured in stone pelting-beating
जमीन पर पड़े पत्थरों को देखता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सभी ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। किसी भी पक्ष की ओर से कोतवाली में पत्र न देने के कारण कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने मानीमऊ चौकी प्रभारी को निर्देश दिए कि 18 से 55 वर्ष तक के दोनों पक्षों के लोगों की सूची तैयार करें। जिससे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल, जगह-जगह फोर्स तैनात

after court marriage violence, 16 injured in stone pelting-beating
गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
इस भारी हिंसा के बाद गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल व्याप्त है। जगह-जगह फोर्स तैनात है। हर एक अजनबी और असलहाधारी से पूछताछ की जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed