फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मम्मी मैं साेने जा रहा हूं, बाेल..कंबल अाेढ़ कर साेया अाैर फिर कभी नहीं उठा

Wed, 14 Mar 2018 08:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Mar 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
7 year boy found dead in wedding house
डेमाे पिक
अपनी नानी के घर माैैसी की शादी में शरीक हाेने के लिए एक 7 साल का मासूम बहुत खुश हाेकर पहुंचा। पूरे दिन घर में दाैड़ भाग कर जब वाे थक गया ताे अपनी मां से बाेला..मम्मी मैं कंबल अाेढ़ कर साे गया अाैर फिर कभी नहीं उठा। 



 

7 year boy found dead in wedding house
मासूम की दब कर माैत

ग्राम लुहारी निवासी मुन्ना पाल का 7 वर्षीय पुत्र राघवेंद्र पाल अपनी ननिहाल कोतवाली चरखारी के ग्राम रिवई में मौसी सोमवती की शादी समारोह में शिरकत करने आया था। रात भर जागने के बाद नींद आने पर मंगलवार की सुबह राघवेंद्र पाल एक कमरे में कंबल ओढ़कर सो गया। शाम को बारातियों की आवभगत के लिए टेंट से गद्दे मंगवाए गए। 

 

7 year boy found dead in wedding house
डेमाे पिक

ग्रामीणों ने बिना देखे कंबल अाेढ़ कर साे रहे 7 साल के राघवेंद्र पर एक के बाद एक मंगाए गए 100 गद्दे उसके ऊपर डाल दिए। जिससे मसूम गद्दों के नीचे दब गया। गद्दों का वजन न उठा पाने कारण बालक की दम घुंटने से मौत हो गई। बारात जाने के बाद गद्दे हटाने पर बालक बेहोश पड़ा देख लोगों के हाथ पांव फूल गए। बालक के बेहोश पड़े होने की खबर फैलते ही शादी के घर में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
7 year boy found dead in wedding house
डेमाे पिक
बालक का आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले जा गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादीघर में बालक की मौत की खबर मिलते माहौल गमगीन हो गया। गीत संगीत की आवाजें थम गई। घर में रोना पीटना मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed