यूपी के उरई जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अायया है। यहां एक बेटे ने अपने पिता के सीने में गाेली उतार दी। मां राेकती रही पर बेटे ने उसकी एक ना सुनी। पिता काे दम ताेड़ता देख बेटा माैके से भाग निकला।
उरई में घटना स्थल पर कमरे में फैला खून
जेल रोड स्थित नया पटेल नगर निवासी कैलाश यादव पुत्र स्व. रामेश्वर दयाल यादव मूलत: एट थाना क्षेत्र के ग्राम सेवढ़ी के मूल निवासी थे। वह एट में लेखपाल थे। उरई में पत्नी व दो बेटों रामजी और श्यामजी के साथ रहते थे। पुलिस ने बताया कि उनका छोटा बेटा श्यामजी (17) कक्षा 12 का छात्र है। कुछ दिन पहले वी उन्हें बिना बताए नई बाइक खरीद लाया था, इस कारण दो दिन से कैलाश और श्याम के बीच विवाद चल रहा था।
उरई में घर में मौजूद पुलिस व बैठे परिजन
3 of 5
कैलाश की माैत पर गमगीन परिजन
मंगलवार सुबह करीब 7 बजे कैलाश की पत्नी श्यामजी को डांट रही थी। इस पर वह मां से उलझ गया। यह देखकर कैलाश भी उसे फटकारने लगे, जिस पर उन दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते देखते कहासुनी में अचानक लेखपाल कैलाश एक लोहे का सब्बल उठाकर उसकी ओर दौड़े, यह देखकर श्यामजी ने कमरे में टंगी पिता की लाइसेंसी रायफल उठाई और लोड कर पिता पर तान दी।
सिरफिरे बेटे ने लेखपाल पिता को गोली से उड़ाया
4 of 5
कैलाश की पत्नी का राे राे कर हुअा बुरा हाल
उसने पिता को डराने के लिए दीवार में दो फायर किए। गोली की आवाज सुनकर कमरे में सो रहा बड़ा बेटा रामजी दौड़ कर आया। उसने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो श्यामजी ने उस पर भी बंदूक तान दी। यह देखकर कैलाश उससे रायफल छुड़ाने के लिए आगे बढ़े तो श्यामजी ने उनके सीने में गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। उन्होंने दोबारा उठने का प्रयास किया तो श्यामजी ने उनके चेहरे में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पिता को बताए बिना नई बाइक लाने पर दो दिन से चल रहा था विवाद
गोली की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। मां बेसुध होकर वहीं गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े तो श्यामजी रायफल फेंककर भाग निकला। इलाकाई लोगों की सूचना पर यूपी 100 के सिपाही उमाशंकर रावत टीम के साथ पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। फिर सीओ, कोतवाल भी मौके पर पहुंचे। एसपी का कहना है कि परिवारीजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।