फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Course of BTech, MTech and PhD will be changed

बीटेक, एमटेक और पीएचडी का बदलेगा पाठ्यक्रम, ये भी की जा रही तैयारी

Tue, 13 Nov 2018 05:01 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Nov 2018 05:01 PM IST
सार

- एआईसीटीई ने आईईईई के विशेषज्ञों को दी आउटकम बेस्ड पाठ्यक्रम बनाने की जिम्मेदारी
- अंतरराष्ट्रीय मानकों पर इंजीनियरिंग कॉलेजों को संबद्धता देने की तैयारी
 

विज्ञापन
Course of BTech, MTech and PhD will be changed
डेमो पिक

विस्तार

देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक और एमटेक के पाठ्यक्रमों को एक बार फिर से बदलने की तैयारी है। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने द इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स, इंकॉरपोरेटेड (आईईईई) को आउटकम बेस्ड पाठ्यक्रम तैयार करने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


एआईसीटीई ने इसके लिए पिछले गुरुवार को आईईईई के साथ अहम समझौता किया है। इसके मुताबिक आईईईई के विशेषज्ञ अंतरराष्ट्रीय स्तर और कॉरपोरेट सेक्टर की डिमांड को देखते हुए पाठ्यक्रम तैयार करेंगे। इसके अलावा विशेषज्ञों की एक टीम इंजीनियरिंग कॉलेजों की संबद्धता मानकों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाएगी।
विज्ञापन


मानकों पर खरा उतरने वाले कॉलेजों को ही इंस्टीट्यूट की तरफ से संबद्धता दी जाएगी। एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे ने इस बाबत देश के सभी कॉलेजों को समझौत्रे पत्र की प्रतिलिपि भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Course of BTech, MTech and PhD will be changed
डेमो पिक
शिक्षकों की ट्रेनिंग, लेक्चर प्रोग्राम भी कराएगी आईईईई
आई-ट्रिपल-ई की तरफ से सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के शिक्षकों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके अलावा अलग-अलग विषयों पर कॉलेजों में लेक्चर प्रोग्राम आयोजित होंगे, इसमें देश और विदेश के बड़े विशेषज्ञ और वक्ता छात्रों और शिक्षकों से संवाद करेंगे।

पिछले साल पाठ्यक्रम में हुए हैं आंशिक बदलाव
एआईसीटीई ने पिछले साल ही इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के पाठ्यक्रम में आंशिक बदलाव किए हैं। पाठ्यक्रम में ह्यूमेनिटिज, विधि व अन्य गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। इसे सत्र 2017-18 से लागू भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed