फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से हाहाकार: कानपुर के घाटों पर 424 की अंत्येष्टि, कब्रिस्तानों में 21 सुपुर्द-ए-खाक, झकझोर देंगी ये तस्वीरें

Mon, 03 May 2021 12:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 May 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
coronavirus news, funeral in kanpur
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना की सुस्ती के संकेतों के बीच मुक्तिधामों पर अंतिम संस्कार की भी संख्या घट गई है। रविवार को श्मशान घाटों पर 424 शवों का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि प्रमुख मुस्लिम कब्रिस्तानों में 21 जनाजे सुपुर्द-ए-खाक किए गए।
coronavirus news, funeral in kanpur
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर - फोटो : अमर उजाला
घाटों पर दिन ढलने के बाद भी शव पहुंचते रहे। भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह में देररात तक शवों का अंतिम संस्कार चलता रहा। नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को रात 9 बजे तक भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह में कोरोना संक्रमित मरीजों समेत 68 शव पहुंचे।
coronavirus news, funeral in kanpur
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर - फोटो : amar ujala
इनमें से 16 का बिजली और 49 का लकड़ियों से अंतिम संस्कार हुआ। तीन का अंतिम संस्कार देररात तक चलता रहा। भगवत दास घाट विद्युत शवदाह गृह में नौ शवों का अंतिम संस्कार बिजली और 28 का लकड़ियों से अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus news, funeral in kanpur
रात को भी जली चिताएं - फोटो : amar ujala
कहां कितने शव आए
भैरव घाट विद्युत शवदाहगृह -  68
भैरव घाट शमशान घाट - 60
भगवत दास विद्युत शवदाहगृह - 9
भगवत दास शमशान घाट - 28
सिद्धनाथ घाट - 42
स्वर्ग आश्रम - 50
बिठूर - 79
 ड्योढ़ी घाट - 52
नजफगढ़ घाट - 20
गौशाला, नारायणपुर, नागापुर, डोमनपुर - 16

 
विज्ञापन
coronavirus news, funeral in kanpur
शवों की लगी हैं लंबी कतारें - फोटो : amar ujala
प्रमुख कब्रिस्तान में दफन जनाजे
अवामी कब्रिस्तान, बड़ी ईदगाह - 5
नब्बू शाह, छेदी शाह समेत संयुक्त कब्रिस्तान- 3
बगाही कब्रिस्तान, बेगमपुरवा - 3
दादा मियां कब्रिस्तान, जाजमऊ- 3
अशरफाबाद कब्रिस्तान, जाजमऊ- 1
तकिया बिसातियान, कर्नलगंज- 2
गंज शहीदा कब्रिस्तान, मसवानपुर-  2
काकादेव कब्रिस्तान- 2
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed