{"_id":"5a087acb4f1c1b6e548bc8de","slug":"congress-candidate-wins-election-bjp-s-defeat-before-nikay-chunav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामनगरी में पंजे ने मारा दांव, निकाय चुनाव से पहले बीजेपी को लगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी में पंजे ने मारा दांव, निकाय चुनाव से पहले बीजेपी को लगा झटका
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:57 PM IST
सार
-धर्मनगरी की सीट पर कांग्रेस की शानदार जीत
-तीन दिन तक सीएम के प्रवास के बाद भी भाजपा को मिली करारी हार
- कांग्रेसियों का हौसला सातवें आसमान पर जबकि चुप्पी साध बैठे भाजपाई
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशू चतुर्वेदी
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट मप्र विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत ने कांग्रेसियों को संजीवनी दिला दी। वहीं इस हार से बीजेपी को झटका लगा है। कांग्रेस की यह जीत आगे आने वाले चुनावों पर कितना प्रभाव डालेगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इस जीत से कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई है।
Trending Videos
जीत के बाद खुश कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट मप्र विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी की जीत ने मानो पूरे क्षेत्र के कांग्रेसियों को संजीवनी दिला दी। रविवार की सुबह से टीवी व मोबाइल पर मतगणना का परिणाम जानने को उत्सुक लोग पहले ही चरण से उत्साहित दिखे। कुल 19 राउंड की गिनती में जब 10 राउंड पूरे हो गए और कांग्रेस की लीड़ 16 हजार से अधिक हो गई तो विस क्षेत्र के कांग्रेसी सड़कों पर निकल आए थे। पटाखा फोड़ कर भांगडा करते हुए कामतानाथ मंदिर पहुंचे और प्रसाद चढ़ाया। आखिर में कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी शंकर दयाल मिश्रा को 14 हजार 133 वोट से हरा दिया। नवनिर्वाचित विधायक को प्रमाण पत्र मिलते ही कांग्रेसी कार्यकताओ में खुशी की लहर दौड़ गई।
जीत के बाद खुश कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि जिले से सटे धर्मनगरी के चित्रकूट मप्र में कांग्रेस के विधायक प्रेमसिंह के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे थे। जिसमें रविवार को वोटों की गिनती हुई। कांग्रेस के प्रत्याशी नीलांशू चतुर्वेदी को 66810 वोट मिले जबकि भाजपा के प्रत्याशी शंकर दयाल मिश्रा को 52677 वोट मिले। इस तरह से कांग्रेस के प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी ने 14133 वोट से चुनाव जीत गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीत के बाद मीडिया से रूबरू होते कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला
इस चुनाव में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में खडे़ थे। कांग्रेस व भाजपा के बीच ही असली मुकाबला था। इन दोनों के अलावा पप्पू साहू को1048, अवध बिहारी मिश्रा को 396, दिनेश कुमार को 368, प्रभात कुमारी को 837, महेंद्र मिश्रा को 209, रीतेश त्रिपाठी को 1137, शिवबरन को 1160 वोट मिले। देवमन को 1110,मो. रजा को 233 व राधा को 318 वोट मिले।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
जनता ने दूध का दूध पानी का पानी किया
कांग्रेस के जीते प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी का कहना कि जनता ने दूध का दूध पानी का पानी करके दिखा दिया। प्रदेश सरकार मात्र घोषणाएं भर करती थी। कहीं विकास कार्य नहीं किये जाते थे। जिससे जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है।
कांग्रेस के जीते प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी का कहना कि जनता ने दूध का दूध पानी का पानी करके दिखा दिया। प्रदेश सरकार मात्र घोषणाएं भर करती थी। कहीं विकास कार्य नहीं किये जाते थे। जिससे जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है।